समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। शुक्रवार को कृषि विभाग की ओर से किसानों को जागरूक जरने के लिए गोष्ठी का आयोजन हरहुआ विकास खण्ड के गहनी स्थित रविदास मंदिर परिसर में अयोजित किया गया। बाइक रैली के माध्यम से फसल बीमा के लिए प्रेरित किया गया।
गोष्ठी में किसानों को जागरूक करते हुए सहायक विकास अधिकारी कृषि देवेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि अधिक मात्रा में रासायनिक खाद एवं दवाईयों के प्रयोग से मिट्टी से जीवाश्म की कमी हो जाती है। जिसका असर सीधे फासलो पर पड़ता है। जीवाश्म की वृद्धि के लिए हरी खाद का प्रयोग करना चाहिए। हमे ढैचा, पुआल, मूंग आदि आदि फसलों की बुआई करनीं चाहिए।
कृष्ण कुमार मौर्य प्राविधिक सहायक ने किसानों को समसामयिक खेती व विभागीय योजनाओं के बारे मे जानकारी देते हुए बताया कि सोलर पंप का लाभ लेने के लिए विभागीय पोर्टल पर बुकिंग हेतु 15 दिसंबर अंतिम तिथि है किसान भाई समय से बुकिंग कर सकते है l
आकांक्षा राय प्रा. स. ने बताया कि सभी किसानों को फार्मर्स रजिस्ट्री कराना आवश्यक है यदि कोई किसान फार्मर्स रजिस्ट्री नहीं कराता है तो अप्रैल 2026 से कृषि विभाग के लाभ से वंचित हो जायेंगे l
प्रधानमंत्री फसल बीमा के बारे में रवि मिश्रा जिला समन्वयक ने किसानो को बताया कि रबी फसल बीमा हेतु बैंक पासबुक, आधार कार्ड, खतौनी,मोबाइल आदि अभिलेख ले जाकर अपने नजदीकी सहज़ जन सेवा केंद्र पर जाकर 31 दिसंबर तक फ़सल बीमा करा सकते है। फसल बीमा कराने के बाद पालिसी नंबर किसान अवश्य प्राप्त कर ले,जिससे भविष्य में प्राकृतिक क्षति होने पर किसान टोलफ्री नंबर (14447)पर शिकायत दर्ज करा सकते है l किसानों को जागरूक करने के लिए बाइक रैली निकाली गयी।
इस अवसर पर रामसकल प्रसाद, अखिलेश सिंह, मनीष सिंह, अर्चना, सूर्यप्रकाश, नीरज शुक्ला, बालचरन, सुभाष वर्मा, अजीत कुमार, महादेव, आदि सैंकड़ो कृषक उपस्थित रहे l
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



