समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी। रामेश्वर राधा-कृष्ण मंदिर के पुजारी रविशंकर मिश्रा उम्र लगभग 70 वर्ष की रात्रि में निधन हो गया।
आज शुक्रवार को जब सुबह की आरती में भाग लेने वाले क्षेत्रीय भक्तजन पहुंचे तो पुजारी जी के कमरे पर गए। आवाज दिया दरवाजा नहीं खुलने पर खिड़की से देखने पर पता चला कि मृत पड़े हुए हैं। किसी तरह दरवाजा खोलकर उनके पास पड़े मोबाइल से घर के नम्बर से जानकारी दी गई। भतीजा सुशील मिश्र व परिजनों को स्थानीय प्रधान घनश्याम सिंह यादव ,प्रधान प्रतिनिधि डॉ0 रामप्रसाद ,रामेश्वर मन्दिर के पीठाधीश्वर आचार्य प0 अन्नू तिवारी व क्षेत्र के भक्तजनों ने सौंप दी। परिजनों के अनुसार अपने विधि विधान से अंतिम क्रिया किया जाएगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



