google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हरहुआ ब्लाक मुख्यालय पर ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारी समन्वय समिति ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

*मांगों को लेकर लड़ाई अंतिम सांस तक लड़ी जाएगी, समिति का निर्णय जीत दिलाएगी।
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी सरकार की ऑनलाइन अटेंडेंस और पांच सूत्री मांगो को लेकर
आज शुक्रवार को ब्लाक परिसर में ग्राम पंचायत विकास व ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के प्रदेश व्यापी विरोध के समर्थन में बांह में काली पट्टी बांधकर 11बजे से 1बजे तक धरना देकर सचिवों ने बीडीओ को मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा।
क्रमिक सत्याग्रह शांतिपूर्ण आंदोलन से संबंधित बैनर लगाकर सांकेतिक धरना कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जयप्रकाश भारती ने कहा कि मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन व जिलाधिकारी वाराणसी के लिए बीडीओ हरहुआ को ज्ञापन दिया गया जिसमें ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली, साइकिल भत्ता, अन्य विभागों द्वारा थोपे गए कार्यों से संबंधित पांच सूत्री मांगे रखी गई है। लड़ाई अंतिम दम तक लड़ा जाएगा।
सत्याग्रह आंदोलन में विकासखंड के समस्त ग्राम पंचायत अधिकारी वह ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित रहे। जिसमें प्रमुख रूप से रवि सिंह ब्लॉक अध्यक्ष एवं प्रभारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत, जयप्रकाश भारती जिला अध्यक्ष ग्राम पंचायत अधिकारी संघ वाराणसी, संजय सोनकर, गौरव विश्वकर्मा,सत्येंद्र कुमार,आनंद प्रकाश गोंड,गणेश पटेल, वीरेंद्र कुमार, स्वाति सिंह,चंदा सिंह, अमीषा सोनकर,दीक्षा श्रीवास्तव,पीयूष सिंह, सौरभ श्रीवास्तव,सुरेश मौर्य एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)