google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हिंदू समन्वय संघर्ष समिति ने जिलाधिकारी वाराणसी को दिया पत्रक

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को संसद सत्र के बीच में विवादित बयान दिया जिसमे राष्ट्रपति के अभिभाषण को लेकर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान अपने संबोधन में राहुल ने हिंदू घृणा के लिए भगवान शिव का इस्तेमाल किया। संसद में राहुल गांधी ने भगवान शिव की तस्वीर दिखाते हुए हिंदुओं को साथ अभय मुद्रा का भी मजाक उड़ाया, उन्होंने कहा यह देश अहिंसा का देश है और डर का देश नहीं है हमारे सारे महापुरुषों ने अहिंसा की बात की डर मिटाने की बात की डरो मत डराओ मत शिव जी भी यही करते हैं अभय मुद्रा दिखाते हैं अहिंसा की बात करते हैं त्रिशूल को जमीन में गाड़ देते हैं और जो लोग खुद को हिंदू कहते हैं वह 24 घंटे हिंसा हिंसा नफरत नफरत सत्य असत्य करते हैं। पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना गंभीर विषय है और पूरे हिंदू समाज का अपमान है। हिंदू समन्वय संघर्ष समिति वाराणसी के कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाधिकारी को पत्रक देते हुए भारतीय दण्ड संहिता की धारा 299ए अनुसार राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करें और हिंदुओं की भावनाओ की ठेश पहुचाने की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करने की मांग किया है।
ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से राजेंद्र पांडेय, जग्गू,अनुरुद्ध शुक्ला, अखिलेश प्रसाद सिंह, धर्मेंद्र पांडेय, योगेंद्र त्रिपाठी, अधिवक्ता चक्रधर दुबे सहित संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)