उमाकांत दैनिक समाज जागरण संवाददाता
खरसावां -मुख्यमंत्री पशुधन योजना के अंतर्गत कुल 15 लाभुकों को 90% अनुदान के तहत 15 यूनिट (04 बकरी एवं 01 बकरा) पशुधन का वितरण किया गया कुचाई प्रखंड मुख्यालय परिसर में बुधवार को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत वैष्णवी इंटरप्राइज रांची के द्वारा कुल 15 लाभुकों को जीप सदस्य जींगी हेंब्रम प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी अंचल अधिकारी सीला उरांव एवं पशुपालन पदाधिकारी मोनिका मार्डी ने संयुक्त रूप से चार बकरी एवं एक बकरा का वितरण किया गया। मौके पर लाभुकों को संबंधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी ने कहा कि मुख्यमंत्री पशुधन योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है।इसके माध्यम से लोगों को 90 व 75 प्रतिशत अनुदान मिल रहा है। इसमें केवल 10 व 25 प्रतिशत ही लाभुकों को लगाना है। आप लोग इसका लाभ उठाएं। सरकार की सोच है।कि गांव-गांव में इस योजना से लोगों को लाभांवित किया जाए।अंचल अधिकारी सीला उरांव ने कहा कि सरकार लोगों को स्वरोजगार तथा आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजना से जोड़ने हेतु प्रचार प्रसार कर रही है।ताकि लोग आप निर्भर बन सकें। उन्होंने कहा कि किसन को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार और भी कई विभिन्न लाभकारी योजनाएं चल रही है। आप लोग इसका लाभ उठाएं। इस दौरान मुख्य रूप से जीप सदस्य जींगी हेंब्रम प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी अंचल अधिकारी सीला उरांव पशुपालन पदाधिकारी मोनिका मार्डी ऋषभ सोय व लाभुक उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



