समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।भारत के हॉकी खेल में गौरवशाली 100 बरस पूरे होने पर गंगापुर इंटर कॉलेज में हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान गंगापुर इंटर कॉलेज की विद्यार्थियों ने ध्यानचंद स्पोर्टिंग क्लब व गंगा पर स्पोर्टिंग क्लब के बीच मैच खेला।मैच में दोनों टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। ध्यानचंद हॉकी स्पोर्टिंग क्लब ने अंत में दो के मुकाबले चार गोल करके मैच जीत लिया। खेल शिक्षक घनश्याम चोटीवाला ने बताया कि यह मैच भारतीय हॉकी के 100 गौरवशाली बरस पूरे होने के उपलक्ष में खेला गया था। खेल में अनीश ने पहला गोल किया जबकि किसन और शिवम ने भी बेहतर खेल प्रदर्शन किया।

ध्यानचंद हॉकी स्पोर्टिंग क्लब की ओर से अनीश ,शिवम, कृष्ण गुप्ता हार्दिक ने एक एक गोल किया जबकि गंगापुर स्पोर्टिंग क्लब की ओर से इरफान और ऋषभ ने एक-एक गोल किया। प्रधानाचार्य डॉक्टर श्री प्रकाश सिंह ने विजेता टीम को पुरस्कार प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। खेल का शुभारंभ स्काउट शिक्षक प्रणय सिंह ने दोनों टीम से परिचय प्राप्त करके किया। इस मौके शिक्षक हिमांशु,विकास, गीता,वंदना यादव, सहित अभिनव, आकाश, सम्राट ,अनीश यादव ज्योति, मरियम ,नंदिनी, काजल आदि उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



