पुलिस अधीक्षक ने आरक्षी सुनील कुमार रावत को माह अक्टूबर का “कॉप ऑफ द मंथ” किया घोषित।
सोनभद्र। साइबर अपराध की रोकथाम एवं पीड़ितों की सहायता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए जनपद सोनभद्र के थाना चोपन में नियुक्त आरक्षी सुनील कुमार रावत (पीएनओ 212690411) को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा व क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं ₹1000/- नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

आरक्षी सुनील रावत द्वारा साइबर अपराध से संबंधित प्रकरणों में अपने कर्तव्यों के प्रति पूर्ण निष्ठा, मनोयोग एवं तकनीकी दक्षता का परिचय दिया गया। आरक्षी द्वारा साइबर फ्रॉड से प्रभावित आम नागरिकों की शिकायतों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल ₹10,02,027/- (दस लाख दो हजार सत्ताईस रुपये) की धनराशि को समय रहते होल्ड कराकर कुल 42 पीड़ितों को वापस कराई गई।
इसके अतिरिक्त, आरक्षी द्वारा 50 से अधिक बैंक खातों को फ्रीज/सीज कराये जाने एवं आईटी एक्ट से संबंधित मामलों की विवेचना में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई, जिससे जनपद स्तर पर साइबर अपराध नियंत्रण में ठोस परिणाम प्राप्त हुए।
- शिव शक्ति अपार्टमेंट में छठ पूजा की तैयारियां अंतिम चरण में, सुरक्षा के लिए लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
- दीपावली के बाद सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल
- झुग्गी-झोपड़ियों में पहुंचे डंपी तिवारी बाबा, जरूरतमंदों के बीच बांटी दीपावली की खुशियां
- # दीपावली पर मुस्लिम महिलाओं ने उतारी प्रभु श्रीराम की आरती, दिया सामाजिक समरसता का संदेश
- नवाब कोकब हमीद और नवाब अहमद हमीद ने दी दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज की शुभकामनाएं
- नबीनगर में उर्दू-बंगला शिक्षक संघर्ष समिति का गठन, मो० परवेज़ बने प्रखंड अध्यक्ष
- युवा व्यापार मंडल की अनूठी पहल। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के सम्मान में तीन दिन तक जलेगा अखंड दीप
- गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में जोरदार धमाका, ATS, IB और STF जांच में जुटीं
- आज का समाज जागरण ई-पेपर पढ़ें ऑनलाइन
- Gold Price Today: धनतेरस पर सोना-चांदी सस्ता, जानें 24 कैरेट और 22 कैरेट के ताजा भाव
- सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया धनतेरस एवं दीपावली समारोह
साइबर अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में उनके इन उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों को देखते हुए आरक्षी सुनील रावत को माह अक्टूबर का “कॉप ऑफ द मंथ” घोषित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा निर्देशित किया गया कि आरक्षी सुनील रावत के उल्लेखनीय कार्यों एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित करते हुए उनका फोटो जनपद के समस्त थानों में चस्पा किया जाए, ताकि अन्य कार्मिकों को भी प्रेरणा मिल सके।
यह उपलब्धि न केवल पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता और तकनीकी दक्षता का प्रतीक है, बल्कि आमजन एवं पुलिस के बीच विश्वास को और सुदृढ़ करती है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



