दैनिक समाज जागरण ददन सोनी अकोढ़ी गोला रोहतास
रोहतास: जिले के दरिहट थानाध्यक्ष मुकेश कुमार भगत एवं आयरकोठा थानाध्यक्ष प्राची कुमारी के नेतृत्व में सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश का पालन कराते हुए लगातार क्षेत्र में शांति व्यवस्था, विधि व्यवस्था, को लेकर मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पुलिस सख्ती के साथ क्षेत्र में भ्रमण शील रहीं। सोमवार की सुबह से ही नन्हे मुन्हें बच्चे पिचकारी में रंग भरकर एक दूसरे पर डाल कर होली का आनन्द लिया, युवा वर्ग ने पारंपरिक तरीके से कुर्ता फाड़ होली खेला जिसके फलस्वरूप दोनों थाना क्षेत्र में उत्साह पूर्वक, आपसी भाईचारा के साथ सारे शिकवे गिले एवं भेदभाव से उपर उठकर शांतिपूर्ण माहौल में एक दूसरे को रंग गुलाल लगा कर गले से गले मिलते हुएं रंगों का महापर्व होली पर्व को मनाया गया।
वहीं जिले में कुछ जगहों पर लोग सोमवार को ही होली मनाएं वहीं कुछ जगहों पर लोग मंगलवार को रंगों का महापर्व को मनाएंगे। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार भगत व प्राची कुमारी ने बताया कि क्षेत्र में शांति पूर्ण माहौल में पर्व मनाया गया इसके लिए पुलिस के साथ – साथ सम्मानित क्षेत्र वासियों के अहम योगदान का आभार प्रकट किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



