google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष के पिता के श्राद्धकर्म में जूटे विधायक जनप्रतिनिधि व समाजसेवी

तैल्यचित्र पर माल्यार्पण कर किया श्रद्धा सुमन अर्पित

दैनिक समाज जागरण अजय कुमार सोनी करगहर रोहतास

रोहतास जिले के करगहर प्रखंड अंतर्गत सोमवार को कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सुशील कुमार मिश्रा के पिता दिवंगत राजाराम मिश्रा के श्राद्ध कर्म में विधायक, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, शिक्षाविद् पत्रकार सहित कई अन्य लोगों ने उनके तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं श्राद्ध कर्म में करगहर विधायक संतोष कुमार मिश्रा, जदयू नेता आलोक सिंह, मुखिया गुलबासो पांडेय सहित कई अन्य लोग उपस्थित होकर श्रद्धांजलि दी। वहीं विधायक संतोष कुमार मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सुशील कुमार मिश्रा के पिता दिवंगत राजाराम मिश्रा बहुत ही कर्तव्यनिष्ठ,सरल व मृदभाषी स्वभाव के धनी व्यक्ति थे।

वे जन वितरण प्रणाली के दुकानदार भी थे। उनके निधन से डीलर संघ सहित सभी लोग मर्माहत है। उनके निधन से समाजिक क्षति हुई है। वहीं स्व. मिश्रा के पुत्र सुशील कुमार मिश्रा, विजय मिश्रा, पौत्र राकेश कुमार मिश्रा, रितेश मिश्रा ने आये हुए अतिथियों को सम्मानित किया।

मौके पर पूर्व विधायक प्रत्याशी महेंद्र प्रसाद गुप्ता, पत्रकार रजनीकांत पांडेय, कांग्रेस नेता मनीष चौबे, मुखिया प्रतिनिधि लालबाबू कुमार, समाजसेवी धीरेंद्र तिवारी, पुरूषोत्तम उपाध्याय, सत्यम पांडेय, संजय यादव मनोज ट्रांसपोर्ट, अमित शर्मा सहित कई अन्य लोग उपस्थित हुए।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)