google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश का सम्मान समारोह

दैनिक समाज जागरण,
अनिल कुमार मिश्र, ब्यूरोचीफ, बिहार- झारखंड प्रदेश

बिहार प्रदेश के जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद में व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद का परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश पुनीत कुमार गर्ग का सम्मान समारोह आज आयोजित किया गया, आपको मालूम कि पटना हाईकोर्ट ने प्रधान न्यायाधीश पुनीत कुमार गर्ग को जिला व्यवहार न्यायालय छपरा का जिला जज बनाया है ,


कार्यक्रम की अध्यक्षता और स्वागत भाषण जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद अध्यक्ष रसिक बिहारी सिंह ने किया और संचालन अधिवक्ता नीरज कुमार मंटू ने किया, धन्यवाद ज्ञापन महासचिव नागेंद्र सिंह ने किया, जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद के अध्यक्ष और महासचिव ने साल और बुके देकर जिला जज और प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय को सम्मानित किया, अपने सम्बोधन में जिला जज सम्पूर्णानंद तिवारी ने कहा कि व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद के परिवार न्यायालय के 12 वें प्रधान न्यायाधीश पुनीत कुमार गर्ग अपने संक्षिप्त कार्यकाल में बहुत अच्छा न्यायिक कार्य कर हम सभी को गौरवान्वित किया है हम उनके उज्जवल भविष्य के कामना करते हैं,
अपने सम्बोधन में प्रधान न्यायाधीश पुनीत कुमार गर्ग ने बताया कि 02/08/23 से परिवार न्यायालय का प्रधान न्यायाधीश हुं आज आप सबके बीच सम्मान समारोह से अभिभूत हूं । मैं चाहुंगा कि बार और बेंच का मधुर सम्बन्ध इसी तरह से बरकरार रखे , अंत में सभी न्यायधीशों से विदाई लेकर प्रधान न्यायाधीश पुनीत कुमार गर्ग अपने नये कार्यस्थल रवाना हो गए, इस अवसर पर सभी न्यायधीशों सहित सभी अधिवक्तागण उपस्थित थे,


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)