google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पुरानी पेंशन मानवाधिकार महारैली का पटना में आयोजन।

रैली से पूर्व 26 नवंबर 2023 को सभी जिलों में कैंडल मार्च तथा 03 दिसंबर 2023 को बाइक रैली निकल जाएगी- वरुण पांडेय।

दैनिक समाज जागरण ,
अनिल कुमार मिश्र ,ब्यूरोचीफ ,बिहार- झारखंड प्रदेश /विश्वनाथ आनंद , वरीय संवाददाता, मगध प्रमंडल.

पटना (बिहार ) 23 नवंबर 2023 :- एनएमओपीएस (पुरानी पेंशन बहाली हेतु प्रतिबद्ध राष्ट्रीय संगठन) की बिहार इकाई द्वारा 10 दिसंबर 2023 को पटना में पुरानी पेंशन मानवाधिकार रैली आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी एन पी एस से आच्छादित सदस्यों द्वारा भाग लिया जाएगा.
इस रैली में बिहार के विभिन्न जिलों से लगभग 01 लाख पेंशन विहीन पदाधिकारी/ कर्मचारियों के भाग लेने की संभावना है .

इस रैली से पूर्व 26 नवंबर 2023 को सभी जिलों में कैंडल मार्च तथा दिनां 03 दिसंबर 2023 को बाईक रैली का आयोजन किया जाएगा.
एनएमओपीएस के प्रदेश अध्यक्ष श्री वरुण पांडेय द्वारा केंद्र एवं राज्य के सभी संघो के सरकारी सेवकों को रैली में शामिल होने तथा जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने हेतु अनुरोध किया गया तथा इस आशय का एक पत्र माननीय मुख्यमंत्री को दिया गया. उनके द्वारा बताया गया कि इस रैली में एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु, झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत सिंह सहित राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं अन्य प्रदेश की कार्यकारिणी के सभी सदस्य भाग लेंगे .
श्री पांडेय द्वारा प्रत्येक जिला टीम को अपने जिला से कम से कम 5000 सदस्यों के साथ रैली में भाग लेने हेतु अनुरोध किया गया तथा इस हेतु जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक व्यापक प्रचार प्रसार का भी प्रबंध करने का अनुरोध किया गया.

प्रदेश महासचिव शशि भूषण कुमार द्वारा बताया गया कि 10 दिसंबर को पटना में एक विशाल रैली का आयोजन होने जा रहा है। रैली के माध्यम से हम सरकार के समक्ष पुरानी पेंशन बहाली की मांग को और मजबूती से रखेंगे ।

प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव तिवारी द्वारा राज्य के सभी एनपीएस से आच्छादित सरकारी सेवकों से इस रैली में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई।

प्रदेश मुख्य प्रवक्ता संतोष यादव द्वारा उम्मीद जताई गई की रैली अभूतपूर्व होगी और सरकार हमारी मांग मानने पर मजबूर होगी।प्रदेश विधिक सलाहकार सह कोषाध्यक्ष शंकर पटेल द्वारा रैली की सफलता हेतु राज्य में कार्यरत सभी सेवा संगठनों से अपील की गई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)