दैनिक समाज जागरण
अविनाश कुमार (ब्यूरो चीफ)
औरंगाबाद
औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह के आवास सिंह कोठी पर भारतीय जनता पार्टी सामाजिक न्याय सप्ताह महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर आयोजित संगोष्ठी एवं सदस्यता ग्रहण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुरुआत वन्दे मातरम एवं ज्योतिबा फुले के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया एवं इस कार्यक्रम में सांसद सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में लोकसभा क्षेत्र के इमामगंज विधानसभा के लोग सैंकड़ो की संख्या में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया।इस मौके पर सांसद ने समाज सुधारक विचारक लेखक और दार्शनिक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उन्हें नमन किया एवं सांसद ने कहा कि ज्योतिबा फुले ने महिलाओं व दलितों के उत्थान के लिए कई कार्य किए दलितों के प्रति भेदभाव समाप्त कर उन्हें समाज में आस्थान दिलाने के लिए महात्मा फुले ने सत्यशोधक समाज की स्थापना की उन्होंने समाज को कुरीतियों से मुक्ति दिलाने के लिए सभी वर्गों की शिक्षा पर बल दिया।आप सभी लोगो का भाजपा परिवार में स्वागत एवं अभिनंदन है।आप सभी लोग 8980808080 पर मिस्ड कॉल देकर भाजपा का सदस्य बनना है और 782000782000 पर मिस्ड कॉल कर सरल ऐप डाऊनलोड करना है।इस प्रक्रिया के बाद आप भाजपा के सदस्य बन जाएंगे और आपका नाम केन्द्रीय कार्यालय में अंकित हो जाएगा।भाजपा का सर्वोत्तम सिद्धांत राष्ट्र सर्वोपरि है प्रधानमंत्री ने देश को एक मजबूत संदेश दिया है सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास और सबका प्रयास। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत हुआ है।आज इतनी ज्यादा संख्या में सभी लोगों ने पार्टी के विचारधारा से प्रेरित होकर भाजपा ज्वाइन की है।भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि सभी लोगों का भाजपा परिवार में स्वागत है।आप सभी लोगों को भाजपा ज्वाइन करने से पार्टी और मजबूत होगा।इस मौके पर भाजपा गया जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश उर्फ चिन्टु, पूर्व जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा,भाजपा जिला महामंत्री मुकेश सिंह,संजय गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष दीनानाथ विश्वकर्मा,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विनय सिंह,अति पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष विनोद चंद्रवंशी,विश्वजीत कुमार भाजपा नेता उदय सिंह,ब्रजेश सिंह,जिला उपाध्यक्ष जुलेखा खातुन,सारिका शेखर,जिलामंत्री धर्मेन्द्र शर्मा,जिला परिषद सदस्य प्रदीप चौरसिया,जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र सिंह,अवनीश सिंह,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता सिंह,सुमन अग्रवाल,एवं पार्टी का सदस्यता ग्रहण करने वाले में मुन्ना कुमार मुखिया नारायणपुर पंचायत,सुनील कुमार बरवाडीह,योगेन्द्र साव हरनी,अरबिन्द यादव,राकेश कुमार,शम्भू कुमार,अशोक यादव,संजीत यादव,उपेन्द्र यादव,आलोक कुमार,अनीश यादव,प्रिंस यादव,पप्पू यादव,सौरभ यादव,धर्मेन्द्र यादव,विनय यादव,अनिल साहनी,सूरज कुमार,अखिलेश कुमार,रौशन कुमार,आर्या सिंह,एवं सैंकड़ो लोगो ने भाजपा का सदस्यता ग्रहण किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



