वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
किशनगंज प्रखंड हलमाला पंचायत अंतर्गत धोमनिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। जिसमें एक पक्ष के दो लोग लाल बहादुर वर्मा और उनकी पत्नी सुगी देवी घायल हो गए। घायल अवस्था में स्थानीय लोगो एवं उनके पुत्र के द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां सदर अस्पताल में दोनों घायल पति-पत्नी का इलाज चल रहा है। सदर अस्पताल में भर्ती लाल बहादुर वर्मा ने बताया कि हम लोग घर में थे अचानक जगदीश महतो उनका पुत्र अमर महतो, विनोद महतो, संतोष महतो, मनोज महतो और कई अन्य लोग हमारे घर पर आकर अचानक हम लोगों पर हमला कर दिया और हमें एक पेड़ में रस्सी से बांधकर हमें बुरी तरह से मारा पीटा और हमारी पत्नी को भी मारपीट कर घायल कर दिया। सदर अस्पताल में भर्ती उनकी पत्नी सुगी देवी ने कहा कि जमीन का मामला पहले से चल रहा है जिस कारण से वह लोग आकर हम लोगों पर हमला कर दिया और हमें और मेरे पति लाल बहादुर वर्मा को बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं दूसरी और दूसरे पक्ष के एक युवक सदर अस्पताल जब पहुंचा तो मुख्य द्वार के समीप कुछ अन्य लोगों ने चाकू से हमला करने का कोशिश किया। हो-हल्ला होने के बाद वहां से कई लोग फरार हो गए। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस 112 में कॉल कर सूचना दी गई।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



