google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

किशनगंज कोर्ट परिसर में आंतरिक शिकायत समिति की बैठक आयोजित

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
कोर्ट परिसर में आंतरिक शिकायत समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता अपर न्यायिक मुखदंडाधिकारी प्रथम श्रीमती शारदा ने की। बैठक में न्यायिक दंडाधिकारी रणधीर कुमार, समाज सेवी डॉ फरजाना बेगम और क्लर्क शारिका आनंद मौजूद थे। बैठक का मुख्य उद्देश्य कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम और जागरूकता बढ़ाना है। समिति का उद्देश्य है कि महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जाए और उनकी शिकायतों की जांच की जाए।

किशनगंज कोर्ट में शिकायत पेटी लगाई गई है जिसमें महिलाएं अपनी शिकायतें डाल सकती है। जल्द ही नंबर और ईमेल जारी किया जाएगा ताकि महिलाएं अपनी सूचना दे सके। समिति प्रत्येक 3 महीने पर बैठक करेगी और समीक्षा करेगी। इस पहल से किशनगंज कोर्ट में महिलाओं के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण बनाने में मदद मिलेगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)