मुंबई/नई दिल्ली। देश की प्रतिष्ठित आईएएस अधिकारी डॉ. रश्मि सिंह को उनके उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यों एवं सामाजिक योगदान के लिए “दादा साहिब फालके भारत गौरव सम्मान अवार्ड” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें राजश्री फिल्म प्रोडक्शन एंड एकेडमी की प्रमुख एवं कार्यक्रम की आयोजक डॉ. राजश्री वर्मा द्वारा विशेष रूप से उनके कार्यालय जाकर ट्रॉफी और स्मृति चिन्ह भेंट कर प्रदान किया गया।
यह सम्मान समारोह राजेंद्र भवन, आईटीओ, नई दिल्ली में भव्य रूप से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का आयोजन राजश्री फिल्म प्रोडक्शन एंड एकेडमी, भारतीय मानव सेवा संगठन तथा अखिल भारतीय कुर्मी महासभा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इनमें महाराणा प्रताप के वंशज विजय सिंह सिसोदिया, कुमारी मिथलेश सिसोदिया, शहीद परिवार से शिशुपाल सिंह सिसोदिया, मुंबई की मैजिक क्वीन हसन रिज़वी, फिल्म अभिनेता अतुल जस्सी, मदन परवाना, उद्योगपति कुलदीप कटियार, डॉ. प्रमोद कुमार, कमलेश पाटिल, संजीव सुजान सिंह, सत्येंद्र मोहन, दीवान चंद्र गोयल, उमेश कुमार पटेल, वरिष्ठ अधिवक्ता के.के. चौधरी, बी.आर. चौधरी तथा विधासागर सहित अनेक गणमान्य अतिथि शामिल रहे।
कार्यक्रम में डॉ. रश्मि सिंह को मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होना था, लेकिन महत्वपूर्ण सरकारी दायित्वों के कारण वह समारोह में शामिल नहीं हो सकीं। इसके बाद आयोजक डॉ. राजश्री वर्मा ने उनके कार्यालय पहुंचकर सम्मान स्वरूप ट्रॉफी एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया।
इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि डॉ. रश्मि सिंह का प्रशासनिक नेतृत्व, समाज सेवा के प्रति समर्पण और जनहित में किए गए कार्य उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान का वास्तविक हकदार बनाते हैं। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली कई अन्य विशिष्ट हस्तियों को भी सम्मानित किया गया।
DrRashmiSingh #IAS #DadasahebPhalkeBharatGauravAward #RajshreeVerma #AwardCeremony #BollywoodNews #EntertainmentNews #FilmNews #HindiNews #SamajJagran
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



