google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अनपरा मंडल भाजपा के सभी बूथों पर सुना गया प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ का 135वां संस्करण

समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी अनपरा मंडल के सभी बूथों पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 135वां संस्करण सामूहिक रूप से सुना गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए विभिन्न समसामयिक एवं प्रेरणादायी विषयों पर अपने विचार साझा किए। उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम को गंभीरता से सुना और प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए संदेशों की सराहना की।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही कार्यक्रम की उपस्थिति एवं गतिविधियों को सरल ऐप पर अपलोड कर संगठनात्मक प्रक्रिया भी पूरी की गई।

भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने का माध्यम बन चुका है। कार्यक्रम के समापन पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)