मूर्ति विसर्जन के दौरान हजारों की संख्या में इकट्ठा रहे लोग, चप्पे चप्पे पर मुस्तैद रहे पुलिस के जवान
दिल्ली से आए हनुमान जी स्वरूप कलाकार का लोगों ने किया भव्य स्वागत
दैनिक समाज जागरण
सुनील श्रीवास्तव
सिद्धार्थनगर। इटवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा भदोखर में आदिशक्ति मां दुर्गा मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम बहुत ही भव्य तरीके से किया गया है। हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ देखी गई। और चुप्पे चुप्पे पर पुलिस के जवान मुस्तैद दिखे। बताते चलें कि ग्राम सभा भदोखर में प्रतिवर्ष नवरात्रि के शुभ अवसर पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना किया जाता है ग्रामीण भक्तजन विभिन्न जगहों से कलाकारों को बुलाते हैं और बड़े भव्य तरीके से अनोखे अंदाज में कार्यक्रम संपन्न किया जाता है। नवरात्रि के 9 दिन कलाकार अपनी विभिन्न कलाओं से लोगों को आकर्षित एवं प्रफुल्लित करते हैं।

बताते चलें कि मूर्ति विसर्जन के दौरान दिल्ली से आए प्रसिद्ध कलाकार जो कि हनुमान जी की प्रतिमा के स्वरूप हैं उनका महिलाओं बच्चों बुजुर्गों ने रोड शो में भव्य स्वागत किया है। विसर्जन के दौरान पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था का जबरदस्त इंतजाम देखा गया। बताया जाता है कि इटवा क्षेत्र के ग्राम सभा भदोखर का मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम क्षेत्र में ऐतिहासिक रहा। और ग्राम सभा भदोखर के लिए एक मिसाल बन चुका है। क्योंकि इस वर्ष से पूर्व कभी ऐसा माहौल भव्य वातावरण नहीं देखा गया था। मूर्ति विसर्जन के दौरान पूरा वातावरण मां दुर्गा के जयकारे से गूंज उठा। और लोगों ने नम आंखों से मां को विदा किया। बताते चलें कि ग्राम सभा भदोखर में मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह कार्यक्रम जहां एक तरफ क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है वहीं दूसरी तरफ उक्त कार्यक्रम में हिंदू मुस्लिम एकता का भी मिसाल देखने को मिला।
- मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, पदाधिकारियों को दी गई जिम्मेदारियांअभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, ब्यूरो चीफ, कोल्हान झारखंड जमशेदपुर झारखंड 21 जून 2026 : मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई की बैठक रविवार को सर्किट हाउस में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, नए सदस्यों को जोड़ने तथा पदाधिकारियों को संगठन की कार्यप्रणाली और दायित्वों की विस्तृत जानकारी देने…
- करोड़ों की लागत से बना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बना शोपीस, डॉक्टर-नर्स गायब, सीसीटीवी के भरोसे चल रहा अस्पतालकेशवाही के स्वास्थ्य केंद्र में दो घंटे से इलाज की आस में खड़ा रहा मरीज, ग्रामीण बोले- मजबूरी में झोलाछाप डॉक्टरों के पास जाना पड़ रहा शहडोल। जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र केशवाही में स्थित प्राथमिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खोलती नजर आ रही है। करोड़ों रुपए की लागत…
- डिस्कनेक्ट हुआ नल- कनेक्शन को कनेक्ट करने नगर पालिक निगम तनिक भी गंभीर नहींउड़िया मोहल्ला में पानी सप्लाई की कवायत बनी उपभोक्ताओं के गले की फान्स*बुनियादी सुविधा बहाल कराने मारे -मारे फिर रहा भुक्तभोगी परिवार- कटनी / उपनगरीय क्षेत्र स्थित न्यू कटनी जंक्सन के वार्ड क्रमांक १९बाबू जगजीवन राम वार्ड के अंतर्गत उड़िया मोहल्ला क्षेत्र में इन दिनों पेय जल सप्लाई का चल रहा कार्य आम लोगों के…
- अब विकास की बारी’: मझौली और आसपास के गांवों में अदाणी परियोजना के पक्ष में दिखा सकारात्मक रुखग्रामीणों का कहना- उद्योग आएगा तो रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं का होगा विस्तार अनूपपुर। जिले के कोतमा क्षेत्र में प्रस्तावित अनूपपुर थर्मल पावर परियोजना (अदाणी समूह) को लेकर मझौली तथा आसपास के कई गांवों में विकास और रोजगार की नई उम्मीदें दिखाई देने लगी हैं। आगामी 24 जून को आयोजित होने वाली लोक…
- मोहर्रम पर्व को लेकर कुटुंबा थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठकदैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)नबीनगर (बिहार) औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना परिसर मे मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई । थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बैठक संचालन करते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा तय रूट और समय पर ही ताजिया जुलूस निकलेगा। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








