ब्यूरो शमीम अहमद सिद्दीकी
दैनिक समाज जागरण बिजनौर
धामपुर गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी जनपद बिजनौर में दशहरा पर बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया। जनपद के नजीबाबाद में काली मंदिर के समीप बिजनौर में रामलीला मैदान नगीना में रामलीला मैदान तथा धामपुर में नगीना रोड पर स्थित रामलीला मैदान में दशहरा पर्व मनाया गया। इस अवसर पर नगर धामपुर के साथ-साथ जनपद बिजनौर के समस्त नगरों एवं ग्रामीणों में सनातन धर्म प्रेमियों द्वारा अपने-अपने घरों पर भगवान रामचंद्र की पूजा करने के उपरांत भगवान से अपने परिजनों की सुख समृद्धि एवं शांति की प्रार्थना की गई धामपुर नगर में दशहरा पर्व के अवसर पर नगीना रोड धामपुर पर स्थित रामलीला बाग में श्री रामलीला बाग समिति द्वारा दशहरा मेले का आयोजन किया गया जिसमें आसपास ग्रामीण क्षेत्र से एवं नगरीय क्षेत्र से लोगों ने मेले में पहुंचकर आनंद लिया । तथा जनता द्वारा मेले में पहुंचकर सिद्ध शक्तिपीठ माता वाराही देवी मंदिर एवं काली मंदिर पर प्रसाद चढ़कर अपने परिवार की खुशहाली एवं शांति की प्रार्थना की गई।
मेले में विभिन्न प्रकार के खेल खिलौने चार पकोड़े विसात खाने आदि की दुकानें सजाई गई। शाम को 6:20 पर धामपुर नगर पालिका अध्यक्ष रवि चौधरी द्वारा रावण के पुतले में अग्नि प्रज्वलित की गई इसके उपरांत रावण धू-धू करके जल उठा। माना जाता है कि भगवान श्री रामचंद्र जी द्वारा धर्म की लड़ाई लड़ते हुए रावण रावण का वध किया गया था। तथा धर्म के पक्ष रास्ते पर चलते हुए युद्ध करने वाले रावण पर विजय प्राप्त की गई थी।इसी उपलक्ष्य में सनातन धर्म प्रेमियों द्वारा प्रतिवर्ष दशहरा का पर्व मनाया जाता है। मेले को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने हेतु एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए जाने हेतु प्रशासन की ओर से उप जिलाधिकारी धामपुर मोहित कुमार एडिशनल एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छल कोतवाली प्रभारी निरीक्षक किरण पाल सिंह मेले में उपस्थित रहे। इसी के साथ किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन अधिकारी रामानंद शर्मा अपने विभागीय कर्मचारियों के साथ मेले में उपस्थित रहे।
- समाज जागरण: 12 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- सोनांचल की सड़कों का होगा कायाकल्प, 166.92 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत*समाज जागरण/ जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। आदिवासी बाहुल्य सोनभद्र में बेहतर कनेक्टिविटी और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए चार प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की तैयारी तेज हो गई है। शासन ने करीब 66.44 किलोमीटर लंबी चार सड़कों के लिए 166.92 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए बजट…
- सोनहरिया वन में उमड़ा आस्था का सैलाब त्रिदंडी स्वामी के दरबार में पहुंचे पूर्व सांसद अतुल रायबिकास राय ब्यूरो चीफ गाजीपुर समाज जागरण 28 अक्टूबर को निकलेगी भव्य कलश यात्रा, देशभर के संतों के जुटने की तैयारीगाजीपुर जनपद के जमानियां तहसील क्षेत्र के सोनहरिया ग्राम सभा स्थित बाबा सिद्धनाथ धाम और सोनहरिया वन इन दिनों श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। बक्सर धाम से पधारे गंगा पुत्र त्रिदंडी…
- समाज जागरण: 11 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेजों से धोखाधड़ी का आरोप, मुंबई से वांछित अभियुक्त गिरफ्तारओबरा पुलिस और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने प्रियदर्शनी बस स्टॉप के पास से दबोचा समाज जागरण/जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। खनन पट्टे से जुड़े मामले में कथित रूप से कूटरचित दस्तावेज और फर्जी हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को सोनभद्र पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। ओबरा पुलिस…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








