कलान तहसील क्षेत्र परौर में रात मे हो रहा है मिट्टी और बालू का अवैध खनन
समाज जागरण
शाहजहांपुर परौर. तहसील क्षेत्र में हो रहे बालू और मिट्टी के दिन रात अवैध खनन पर प्रशासन अंकुश नहीं लग पा रहा है हद तो तब हो जाती है जब मनबढ खनन माफिया खुलेआम जेसीबी से उपजाऊ खेतों में चार-चार फीट गहराई में मिट्टी का खनन करके खेतों को तालाब बना रहे हैं कलान तहसील के परौर थाना क्षेत्र में खुलेआम जेसीबी उपजाऊ खेतों में मिट्टी का खनन करके पड़ोसी खेत वालों को भी अपने खेत की मिट्टी माफिया के हाथों बेचने को मजबूर कर रहे हैं बरसात के मौसम में खनन से तालाब बने खेतों के आसपास खेतों की मिट्टी बरसात के पानी से भरकर खेत खराब हो जाते हैं तहसील क्षेत्र में खनन रोकने के लिए स्थानो की पुलिस के साथ ही राजस्व विभाग का पूरा अमला है किंतु किसी में भी दिन-रात होने वाले खनन को रोकने की हिम्मत नहीं है ऐसा नहीं है कि ग्रामीण इस अवैध खनन का विरोध नहीं करते हैं वह पुलिस एवं राजस्व विभाग के अवसरों को दिन के उजाले में होने वाले खनन की शिकायतें फोटो और वीडियो बनाकर भी करते किंतु ग्रामीणों की शिकायत पर होने वाला अवैध खनन तो नहीं रुकता उन्हें उल्टे माफिया शिकायत करता को धमकाने जाते हैं पुलिस से माफियाओं की शिकायत करने पर पुलिस शिकायत करता को एक ही जवाब देती है खनन रोकना पुलिस का नहीं बल्कि खनन विभाग का काम है जबकि ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस एक खनन माफियाओं से वसूली करके संबंधित विभागों को उनका हिस्सा पहुंचती है
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



