google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आईएमएस में रोमांचक फाइनल, पेनल्टी शूटआउट में मिगसन चैंपियंस ने जीता खिताब

*दैनिक समाज जागरण, नोएडा।** सेक्टर-62 स्थित आईएमएस नोएडा में आयोजित चार दिवसीय **डिस्ट्रिक्ट प्ले क्रिएटर्स लीग** का फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। आईएमएस वॉरियर्स और मिगसन चैंपियंस के बीच खेले गए फाइनल में निर्धारित समय तक दोनों टीमें **6-6 की बराबरी** पर रहीं। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में मिगसन चैंपियंस ने बाजी मारते हुए लीग का खिताब अपने नाम कर लिया।



आईएमएस की स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर रीना मैसी के अनुसार फाइनल में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। तेज पासिंग, शानदार गोल प्रयास और मजबूत डिफेंस के चलते मुकाबला अंतिम क्षण तक रोमांचक बना रहा। निर्धारित समय में फैसला नहीं होने के बाद पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया, जिसमें मिगसन चैंपियंस ने बेहतर प्रदर्शन किया।

फाइनल से पहले हुए सेमीफाइनल में आईएमएस वॉरियर्स ने स्टेलारिन एफसी को **5-1** से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में मिगसन चैंपियंस और विश्वकर्मा स्पोर्ट्स एफसी का मुकाबला **3-3** से बराबर रहा। पेनल्टी शूटआउट में मिगसन चैंपियंस ने जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया।

इस अवसर पर आईएमएस नोएडा के वाइस प्रेसिडेंट चिराग गुप्ता ने कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने टीमवर्क, नेतृत्व, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि आईएमएस युवाओं को खेल और रचनात्मक गतिविधियों के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)