*बेटे की मौत के बाद परिवार में छाया था मातम, ट्यूबल रिकैनालाइजेशन से लौटी मातृत्व की खुशी**
**दैनिक समाज जागरण, महेन्द्र जावला बहल**
**बहल, 21 सितंबर।** हिसार के सिविल अस्पताल के चिकित्सकों ने एक जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देकर परिवार में फिर से खुशियां लौटा दीं। भिवानी के बहल निवासी मोनिका ने नसबंदी के बाद दोबारा गर्भधारण किया और 15 सितंबर 2026 को सी-सेक्शन के जरिए एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया।

मोनिका, जगदीश की पत्नी हैं। उनके दो बेटे थे, लेकिन कुछ समय पहले एक बेटे की डूबने से मौत हो गई थी। इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। मोनिका पहले ही नसबंदी करा चुकी थीं, जिसके बाद दोबारा मां बनना आसान नहीं था।
दोबारा मातृत्व की इच्छा लेकर मोनिका हिसार सिविल अस्पताल पहुंचीं। महिला रोग विशेषज्ञ **डॉ. शिखा श्योराण** ने मामले को देखते हुए ट्यूबल रिकैनालाइजेशन सर्जरी का निर्णय लिया। **10 सितंबर 2025 को हुई सर्जरी में बंद ट्यूब को दोबारा जोड़ने की प्रक्रिया सफल रही।**
सर्जरी के बाद जनवरी 2026 में मोनिका गर्भवती हुईं। गर्भावस्था के दौरान चिकित्सकीय टीम ने लगातार उनकी निगरानी की। 15 सितंबर को उन्होंने अस्पताल में स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। अस्पताल के अनुसार मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं।
डॉ. शिखा श्योराण ने कहा कि यह सिर्फ एक सर्जरी नहीं, बल्कि एक मां की उम्मीद को फिर से जीवन देने का प्रयास था। सर्जरी की सफलता के बाद परिवार में खुशी का माहौल है और परिजनों ने चिकित्सकों की टीम का आभार जताया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



