google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नोएडा: व्हाट्सऐप फ्रॉड में इंद्रपाल चौहान से 17 दिनों में उड़े 12 करोड़ रुपये, साइबर ठगों की अब तक की सबसे बड़ी ऑनलाइन ठगी

नोएडा में रहने वाले इंद्रपाल चौहान एक संगठित साइबर फ्रॉड गिरोह के शिकार बन गए। घटना तब शुरू हुई जब चौहान को कियारा शर्मा नाम की महिला की ओर से व्हाट्सऐप पर मैसेज मिला। शुरुआती अनौपचारिक बातचीत के बाद कथित कियारा ने उन्हें दो अलग-अलग ग्रुपों में जोड़ दिया, जहां निवेश कर भारी कमाई के झांसे दिए गए।

पुलिस के मुताबिक, ग्रुप में कई प्रोफाइल फर्जी रूप से ऐसे लोगों का किरदार निभा रहे थे, जो पहले ही मोटा मुनाफा कमा चुके होने का दिखावा कर रहे थे। इन्हीं बातचीतों और लालच भरी स्कीमों के प्रभाव में आकर इंद्रपाल चौहान ने 17 दिनों में कुल 9 बड़े ट्रांजेक्शन किये, जिनकी रकम लगभग 12 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।

जब मुनाफा मिलने की बजाय ठगों ने उन्हें ब्लॉक करना शुरू किया, तब जाकर उन्हें एहसास हुआ कि यह एक बड़ा साइबर फ्रॉड था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह केस अब तक की सबसे बड़ी एकल ऑनलाइन ठगी में से एक हो सकता है।



साइबर सेल इस मामले की जांच कर रही है। लेन-देन से संबंधित डिजिटल ट्रेल, व्हाट्सऐप चैट और जिन नंबरों से संपर्क किया गया, उनकी लोकेशन और KYC पहचान की भी जांच जारी है।

पुलिस की अपील:
– अनजान नंबरों/व्यक्तियों के निवेश वाले मैसेजों पर भरोसा न करें।
– लालच या भारी मुनाफे के झांसे में कोई लेन-देन न करें।
– किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या साइबर पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज कराएं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)