कुचाई के बिजार गांव में अज्ञात अपराधियों ने पति-पत्नी को गोली मारकर व डांडा से पीट पीट कर किया हत्या परिवार में छाया मातम,

उमाकांत दैनिक समाज जागरण संवाददाता
खरसावां
कुचाई थाना अंतर्गत बिजार गांव में पांच नकाबपोश अज्ञात अपराधियो ने घर में घुसकर राजमिस्त्री को गोली मार कर हत्या कर दिया। जबकि उसकी पत्नी को भी अपराधियों ने गोली मारकर हत्या करना चाह रहे थे। लेकिन गोली नहीं चली तो अपराधियों ने डंडे से पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया। किसी तरह पुत्र छुपकर अपनी जान बचाई। यहां यहां दर्दनाक घटना शुक्रवार शाम 7.30 बजे की है। यह घटना कुचाई के सुदूरवती नक्सल पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण कुचाई पुलिस को शनिवार को सूचना मिली। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शवो का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घटना की जांच में छूट गई। मृतक का पुत्र से मिली जानकारी के अनुसार कुचाई की बिजार गांव के निवासी सोमा सिंह मुंडा (50) अपनी पत्नी सेजाडी देवी (38) और दोनो के छोटा पुत्र सानिका मुंडा (14) शुक्रवार की शाम 7.30 बजे खाना खाने की तैयारी कर रहे थे। तभी पांच अज्ञात नकाबपोश अपराधी उनके घर पहुंचे। अपराधियों ने सबसे पहले घर के बरामदे जल रहे बिजली बल्ब को तोड दिया। घर के बरामदे पर ही सोमा सिंह मुंडा और उसकी पत्नी सेजाडी देवी ने अपराधियों से पूछा क्यों आए हैं? और किसे खोज रहे है?। इतना पूछते ही अज्ञात अपराधियों ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद अज्ञात अपराधियों ने सोमा सिंह मुंडा को गोली मार कर हत्या कर दी। साथ ही अज्ञात अपराधियों ने सेजाडी देवी पर गोली चलाया। पर गोली नहीं चली। सेजाडी देवी भाग कर अपने कमरे में चली गई। अपराधियों ने घर में ही डंडे से पीट-पीट कर सेजाडी देवी को मौत के घाट उतार दिया। अंधेरे का लाभ उठाते हुए उनका छोटा पुत्र सानिका मुंडा छुपकर अपनी जान बचाई। इस घटना को अंजाम देने के बाद नकाबपोश अज्ञात अपराधी फरार हो गए। घटना के बाद मृतक के पुत्र सानिका मुंडा ने इस घटना की जानकारी बुंडू मे रहकर पढ़ाई कर रहे अपने बड़े भाई सुखलाल मुंडा को दिया। साथ गांव के अन्य लोगों को सूचना दिया गया। सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण देर रात कोई नहीं पहुंचा। शनिवार को सुबह मृतक का बडा बेटा सुखलाल मुंडा बुंडू से गांव पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दिया। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में मातम छाया हुआ है। इस घटना की सूचना पाकर रूगुडीह पंचायत के मुखिया करम सिंह मुंडा घटना स्थल पहुंचकर घटना की पुरी जानकारी ली।
पिता की किसी से नहीं थी दुश्मनी-सानिका मुंडा
मृतक पुत्र सानिका मुंडा ने कहा कि मेरे पिता की किसी से कोई दुश्मनी नहीं था। वह राजमिस्त्री का काम कर परिवार का भरण पोषण करते थे। मां भी मजदूरी करत थी। अज्ञात अपराधियों की संख्या पांच था। चेहरे पर रुमाल बंधे रखा था।

कुचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा ने कहा कि कुचाई के बिजार गांव में शुक्रवार को देर शाम चार से पांच की संख्या नकाबपोश अज्ञात अपराधियो के द्वारा बिजार निवासी सोमा सिंह मुंडा को गोली मार कर हत्या कर दी। साथ ही उनकी पत्नी सेजाडी देवी को पीट पीटकर हत्या कर दिया गया है। इस मामले की पुरानी रंजीत सहित विभिन्न पहलुओं पर जांच चल रहा है।