google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ग्राम पंचायत नेमूहा में, नवांकुर सखियो को वितरित किये गए फलदार पौधे

शहडोल/

नवांकुर सखी योजना अंतर्गत जनपद पंचायत बुढार के ग्राम पंचायत नेमूहा में जन अभियान परिषद विवेक पाण्डेय के मार्गदर्शन पर नवांकुर संस्था श्री बजरंग ग्राम विकास समिति चंनौडी द्वारा संकर मंदिर नेमूहा में पूजा अर्चना के बाद रामायण पाठ का आयोजन नावँकुर सखियों द्वारा किया गया। नवांकुर सखियो को फल दार आम,नीबू,कटहल,अमरूद और आमला के पौधे वितरित कर पौधो का रोपण किया गया। प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष श्री राम दुवेदी द्वारा बताया गया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षरोपण रोपण जरूरी है, पेड़ पौधे न केवल हमारे जीवन का आधार हैं, बल्कि पर्यावरण को संतुलित रखने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। पेड़ पौधे हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, भूमि के कटाव को रोकते हैं और जीव-जंतुओं का आश्रय स्थल भी होते हैं। पौधरोपण से वर्षा में वृद्धि, तापमान में कमी और हरियाली के साथ-साथ प्राकृतिक सौंदर्य में भी इजाफा होता है। इस अवसर पर सुरेश मिश्रा ,मो हनीफ,राजीव तिवारी,राहुल शर्मा, पप्पू यादव,मेंटर दीप्ति तिवारी नावँकुर सखी संजू मिश्रा, किरण दुवेदी, कीर्ति दुवेदी, अंजू दुवेदी,सकून तिवारी,करुणा दुवेदी,माला सिंह,सरोज मिश्रा, शशी मिश्रा,सहित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र,एव ग्रामजन उपस्थित रहें।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)