google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सफाई अभियान में हरहुआ ब्लाक के विद्यालयों के छतों की हुई सफाई

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।
सीडीओ हिमांशु नागपाल के निर्देश पर गुरूवार को हरहुआ ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों के छतों की सफाई का अभियान चलाया गया। जिसमें सफाईकर्मी व मजदूर लगाए गए थे।
विद्यालय के छतों पर सड़कर पड़ी पेड़ों की पत्तियां, काई गंदगी के चलते जलजमाव से भवन के छत टपक रहे थे। जिसे सफाई अभियान चलाकर साफ किया गया ताकि पानी टपकना रुक सके और छत सुरक्षित रहें।
खंड शिक्षा अधिकारी हरहुआ पंकज कुमार ने अपने देखरेख मे
कंपोजिट विद्यालय रामगांव के सभी भवनों की साफ सफाई मजदूर , सफाई कर्मी व कुछ शिक्षकों के सहयोग से साफ कराया। विकास खंड के अन्य कंपोजिट विद्यालय सरसवा, प्राथमिक विद्यालय सभईपुर,भगवानपुर, दांदूपुर ,बेलवरिया स्कूलों का अवलोकन किया। बीच -बीच मे बरसात होने से सफाई अभियान में बाधा आई लेकिन प्रयास जारी रहा। अन्य परिषदीय विद्यालयो में सफाई अभियान चलाकर बने भवन के छत की सफाई कराई गई। अधिकतर भवनों के छतों पर गंदगी से छत टपक रहे थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)