google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कानपुर में बहू ने ही करवाई थी करोड़पति की हत्या, नौकर साथी संग गिरफ्तार, बहु से भी पूछताछ शुरू

सुनील बाजपेई
कानपुर। यहां बीते शनिवार को कल्याणपुर थाना क्षेत्र में हुए बहुचर्चित करोड़पति दवा व्यवसायी हत्याकांड का खुलासा कर दिया गया है। उसकी हत्या उसकी ही बहू ने नौकर को पैसे का लालच देकर कार्रवाई थी। घटना में हत्यारे नौकर के साथ ही उसके दोस्त को भी मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है। अब पुलिस पूछतांछ कर बहू को भी जेल भेजने की तैयारी कर रही है।


पुलिस सूत्रों के अनुसार बहु ससुर द्वारा मनमाने तरीके से रहन-सहन और खान-पान पर रोक-टोक करने की वजह से नाराज थी,जिसके चलते ही उसने नौकर के जरिए उनकी हत्या करवा दी।


विनीत मिनोचा रतन आर्बिट के भूतल स्थित सी-104 फ्लैट में रहते थे। वह करीब 45 वर्ष से दवा कारोबार से जुड़े थे। शनिवार रात 9:38 बजे उनका बेटा सुब्रत और बहू शालू, छह वर्षीय पोता श्रीजय पार्टी में शामिल होने यशोदा नगर गए थे। कैमरों में दिखा कि रात 10:58 बजे विनीत दुकान बंद करके फ्लैट पहुंचे। बेटा-बहू घर लौटे तो विनीत का शव बेडरूम में रक्तरंजित मिला था। इसके बाद पुलिस ने हत्या करने वालों की तलाश शुरू की थी


जब पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू की तो सीसीटीवी फुटेज में दो युवक फ्लैट में जाते और बाहर निकलते भी दिखे थे। जिसकी पहचान पहचान कारोबारी के घर काम करने वाले पूर्व नौकर विशाल गौतम के रूप में हुई थी। जिसपर पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की थी , और पुलिस की यहां तलाश तब पूरी हुई जब हत्यारोपी नौकर विशाल गौतम और उसके साथी राजकिशोर से पुलिस की मुठभेड़ हो गई और उसने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।


घटना के खुलासे के बारे में जानकारी देते हुए एसीपी कल्याणपुर दिलीप सिंह ने बताया कि अब तक की पूछताछ में आरोपित ने जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक उसने कारोबारी की हत्या उसकी बहू के कहने पर रुपये के लालच में की थी। पुलिस सूत्रों के अनुसारबहु ससुर से इसलिए नाराज थी क्योंकि उन्होंने उसके मनमाने तरीके से कपड़े खरीदने पहहने और खाने-पीने आदि पर भी प्रतिबंध लगा रखा था।


फिलहाल अब पुलिस घटना में करोड़पति ससुर की हत्या करवाने वाली उसकी बहु से भी पूछताछ कर रही जिससे निकले निष्कर्ष के आधार पर उसे भी जेल भेजा जाएगा। घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)