राहुल कुमार गुप्ता, संवादाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण।
विष्णुगढ़।ठंड और शीतलहरी के बीच बीडीओ अखिलेश कुमार ने प्रखंड के चेडरा और बनासो पंचायत अंतर्गत बिरहोर टोला में बिरहोर परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया।बीडीओ श्री कुमार ने कहा सरकार के संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।बढ़ी ठंड से राहत के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए कंबलों का वितरण जरूरतमंदों के बीच किया जा रहा है।जिससे वे ठंड में सुरक्षित रहे।कंबल पाकर बिरहोर परिवार के लोगों ने बीडीओ के प्रति आभार व्यक्त किया।मौके पर कुंदन कुमार,उमेश रविदास,अभय कुमार समेत प्रखंड के कर्मी एवं पंचायत के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



