google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सिंचाई सुविधाओं को लेकर किसानों ने कुटुंबा विधायक को सौंपा ज्ञापन

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नवीनगर प्रखंड के टंडवा क्षेत्र के किसानों ने वर्षों पुरानी सिंचाई समस्या को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने कुटुम्बा विधायक ललन राम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नवीनगर प्रखंड के छह पंचायतों – टंडवा, बसडीहा, खजुरी पांडू, मूँगिया, रामनगर और हरिहर उरदाना में शीघ्र सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।

प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को अवगत कराया कि आज़ादी के 78 वर्ष बीत जाने के बावजूद उक्त पंचायतों में कोई ठोस सिंचाई की व्यवस्था नहीं है, जिससे किसान वर्षा पर निर्भर हैं ।सिंचाई के अभाव में किसान आर्थिक तंगी और निराशा भरी जिंदगी जीने को मजबूर हैं।ज्ञापन में मांग की गई है कि उत्तर कोयल नदी के मोहम्मदगंज बराज से नहर निकालकर टंडवा, मूँगिया, बसडीहा, खजुरी पांडू, रामनगर और हरिहर उरदाना पंचायत की असिंचित भूमि को सिंचित किया जाए।

इसके साथ ही पुनपुन नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए “पुनपुन नदी प्रोजेक्ट” तैयार करने की मांग की गई है।विधायक ललन राम ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि संबंधित विभागों को पत्र भेजकर और सदन के माध्यम से राज्य और केंद्र सरकार के समक्ष इन सिंचाई योजनाओं को मजबूती से उठाया जाएगा ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)