कपड़े, फल, फूल, सब्ज़ी, साड़ियों एवं मिट्टी के चूल्हे का हुआ बड़ा व्यापार
गत 17 नवंबर को नहाय-खाय से शुरू होकर तथा कल 20 नवम्बर तक चलने वाले चार दिवसीय छठ पूजा महोत्सव के दौरान बिहार एवं झारखंड के अलावा अन्य राज्यों में बसे बिहार के लोगों ने बेहद उत्साह एवं उमंग के साथ छठ पूजा पर एक अनुमान के अनुसार विभिन्न राज्यों के रिटेल बाज़ारों से लगभग 8 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक के सामान की ख़रीदी की। एक दूसरे आँकड़े के अनुसार देश भर में लगभग 20 करोड़ से अधिक लोग छठ पूजा कर रहे हैं जिनमें स्त्री, पुरुष के अलावा युवा एवं बच्चे सभी शामिल हैं।
कनफ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ( कैट) जो इस वर्ष हर त्यौहार के बिक्री के आँकड़े जारी कर रहा है, ने छठ पूजा की बिक्री के आँकड़े आज जारी करते हुए कहा कि छठ पूजा भारत की लोक संस्कृति का सबसे बड़ा त्यौहार माना जाता है जो नहाय खाय से शुरू होकर चार दिनों में पारण पर समाप्त होता है। यह भारत की संस्कृत एवं सभ्यता है कि जहां छठ पूजा के दौरान उगते सूर्य के साथ पहले डूबते सूर्य की पूजा की जाती है जो इस बात की स्पष्ट दर्शाता है कि उगते के साथ तो सब होते हैं लेकिन भारत के लोग डूबते का भी सहारा बनते हैं।
कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी सी भरतिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री श्री प्रवीन खंडेलवाल ने बताया कि बिहार एवं झारखंड के अलावा यह त्यौहार पूर्वी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश में भी नायर ज़ोर शोर से मनाया जाता है क्योंकि इन सभी राज्यों में बिहार के लोग बड़ी संख्या में काम करते हुए अपनी आजीविका अर्जित करते हैं।
श्री भरतिया एवं श्री खंडेलवाल ने बताया कि छठ पूजा के लिए जहां फल एवं फूल तथा सब्ज़ी की बिक्री बड़े पैमाने पर हुई वहीं वस्त्र, साड़ियाँ, गारमेंट, शृंगार की वस्तुएँ,खाद्यान,आटा,चावल,दालें ज़ाहिद खाद्यान वस्तुएँ, सिंदूर, सुपारी,छोटी इलायची एवं सहित पूजा का सामान, नारियल,आम की लकड़ी, मिट्टी के चूल्हे, देसी घी सहित अन्य सामान की ज़बरदस्त बिक्री हुई।
छठ पूजा का व्रत महिलाएं अपनी संतान और पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना को लेकर करती हैं. इस पूजा में लंबा सिंदूर पति के लिए बेहद शुभ माना जाता है और इसलिए छठ पूजा के दौरान महिलाएं नाक से मांग तक सिंदूर लगाती है. ऐसा माना जाता है महिलाएं जितना लंबा सिंदूर लगाती हैं उनके पति की आयु ही लंबी होती है । छठ पूजा के बाद अब त्यौहारों की श्रृंखला 23 नवम्बर को समाप्त होगी जब देश भर में तुलसी विवाह बड़े पैमाने पर मनाया जायेगा और उसी दिन से देश में शादियों का सीजन भी शुरू हो जाएगा ।
कैट प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र जैन ने बताया कि इस त्यौहार में छोटे-छोटे दुकानदार, ठेले वाले फुटपाथ वालों का भी व्यापार काफी अत्यधिक मात्रा में देखा गया।
इस त्यौहार में पूजा में आने वाली कुछ चीज ऐसी हैं जो ठेले और फुटपाथ में ही गली मोहल्ले में ही बाजार में ही मिलती है और लोग वहां से जमकर खरीदी करते हैं।
कैट प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदेश जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र पचौरी, प्रदेश सचिव दीपक सेठी, कैट प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य (महिला विंग) सीमा सिंग चौहान एवं जबलपुर जिलाध्यक्ष रोहित खटवानी, जबलपुर सचिव मनु शरत तिवारी ने कहा की
छठ पूजा का जो त्यौहार है यह खासकर बिहार एवं झारखंड के अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र राजस्थान, छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश के कुछ ही जगह पर मनाया जाता है।
जबलपुर में दीपावली के बाद होने वाले छठ पूजा का त्योहार काफी कम लोगों को मनाते देखा गया है। छठ पूजा के त्यौहार में बिहार उड़ीसा में रहने वाले लोग पूरे देश भर से वहां जाकर मानना ही पसंद करते हैं इस त्यौहार को देखते हुए सरकार द्वारा कई स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाती है एवं ट्रेनों में काफी भीड़ देखी जा रही है। व्यापार की दृष्टि से भी इन प्रदेशों में इस त्यौहार में साल भर में सबसे अधिक व्यापार होता है।
- समाज जागरण: 12 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- सोनांचल की सड़कों का होगा कायाकल्प, 166.92 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत*समाज जागरण/ जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। आदिवासी बाहुल्य सोनभद्र में बेहतर कनेक्टिविटी और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए चार प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की तैयारी तेज हो गई है। शासन ने करीब 66.44 किलोमीटर लंबी चार सड़कों के लिए 166.92 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए बजट…
- सोनहरिया वन में उमड़ा आस्था का सैलाब त्रिदंडी स्वामी के दरबार में पहुंचे पूर्व सांसद अतुल रायबिकास राय ब्यूरो चीफ गाजीपुर समाज जागरण 28 अक्टूबर को निकलेगी भव्य कलश यात्रा, देशभर के संतों के जुटने की तैयारीगाजीपुर जनपद के जमानियां तहसील क्षेत्र के सोनहरिया ग्राम सभा स्थित बाबा सिद्धनाथ धाम और सोनहरिया वन इन दिनों श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। बक्सर धाम से पधारे गंगा पुत्र त्रिदंडी…
- समाज जागरण: 11 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेजों से धोखाधड़ी का आरोप, मुंबई से वांछित अभियुक्त गिरफ्तारओबरा पुलिस और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने प्रियदर्शनी बस स्टॉप के पास से दबोचा समाज जागरण/जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। खनन पट्टे से जुड़े मामले में कथित रूप से कूटरचित दस्तावेज और फर्जी हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को सोनभद्र पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। ओबरा पुलिस…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








