छठ महापर्व को बड़े ही श्रद्धा से मनाते हैं श्रद्धालु, योगी सरकार की ओर से आस्था के इस महापर्व पर की गई है समुचित व्यवस्था
छठ व्रतियों के सुरक्षा का दायित्व संभालने के लिए हुए गंगा के घाटों पर एनडीआरएफ की 11वीं बटालियन के जवान हुए तैनात
एनडीआरएफ़ की 6 टीम वाराणसी और 2 टीम चंदौली में सुरक्षा उपकरणों और वाटर एम्बुलेंस के साथ गंगा में रहेगी तैनात
समाज जागरण वाराणसी ब्यूरो
वाराणसी आस्था के महापर्व छठ पर योगी सरकार की तरफ से साऱी तैयारी की गई है। किसी भी श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए सारी व्यवस्था कर ली गई है। सुरक्षा व चिकित्सा को लेकर भी काफी संजीदगी है। वाराणसी में भी गंगा नदी, अनेक कुंड व तालाब में छठ मनाने आस्थावान एकत्र होते हैं। योगी सरकार ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किये हैं। एनडीआरएफ की 6 टीम वाराणसी और 2 टीम चंदौली में सभी जरूरी सुरक्षा उपकरणों और वाटर एम्बुलेंस के साथ गंगा में तैनात रहेगी।
हर टीम में तैनात रहेंगे 25-30 जवान
छठ के मद्देनजर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और चिकित्सा का दायित्व संभालने के लिए 11वीं बटालियन एनडीआरएफ़ गंगा नदी के साथ ही अन्य घाटों पर तैनात रहेगी। 11वीं बटालियन एनडीआरएफ के उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि वाराणसी के गंगा नदी में 6 टीम तैनात की गई है। प्रत्येक टीम में 25 से 30 जवान तैनात हैं। एनडीआरएफ़ के बचाव कर्मियों को वाटर एम्बुलेंस, गोताखोर, पैरामेडिक्स, डीप डाइवर्स, डीप डाइविंग सूट, लाइफ जैकेट, ऑक्सीजन सिलेंडर व अन्य आवश्यक बचाव उपकरणों के साथ सभी प्रमुख घाटों पर तैनात किया गया है। एनडीआरएफ के बचावकर्मी रेस्क्यू मोटर बोट एवं वाटर एम्बुलेंस के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा लिए गंगा मे लगातार पेट्रोलिंग भी करते रहेंगे। सभी बोट पर एमएफआर ( मेडिकल फर्स्ट ऐड एंड रिस्पांस ) के प्रशिक्षित जवान भी होंगे।
बीएलडब्ल्यू में भी रहेगी सुरक्षा
वाराणसी के बीएलडब्ल्यू में सूर्य सरोवर में भी काफी संख्या में छठ व्रती जुटते हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए यहां भी एनडीआरएफ की टीमें तैनात रहेंगी। इसके अलावा पड़ोस के जिले चंदौली में भी 11वीं बटालियन एनडीआरएफ की 2 टीमें तैनात की गई हैं। वही आसपास के क्षेत्रों के लिए आपातकाल के लिए भी वाहिनी मुख्यालय में एनडीआरएफ के जवान मुस्तैद हैं।
- समाज जागरण: 12 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- सोनांचल की सड़कों का होगा कायाकल्प, 166.92 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत*समाज जागरण/ जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। आदिवासी बाहुल्य सोनभद्र में बेहतर कनेक्टिविटी और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए चार प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की तैयारी तेज हो गई है। शासन ने करीब 66.44 किलोमीटर लंबी चार सड़कों के लिए 166.92 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए बजट…
- सोनहरिया वन में उमड़ा आस्था का सैलाब त्रिदंडी स्वामी के दरबार में पहुंचे पूर्व सांसद अतुल रायबिकास राय ब्यूरो चीफ गाजीपुर समाज जागरण 28 अक्टूबर को निकलेगी भव्य कलश यात्रा, देशभर के संतों के जुटने की तैयारीगाजीपुर जनपद के जमानियां तहसील क्षेत्र के सोनहरिया ग्राम सभा स्थित बाबा सिद्धनाथ धाम और सोनहरिया वन इन दिनों श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। बक्सर धाम से पधारे गंगा पुत्र त्रिदंडी…
- समाज जागरण: 11 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेजों से धोखाधड़ी का आरोप, मुंबई से वांछित अभियुक्त गिरफ्तारओबरा पुलिस और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने प्रियदर्शनी बस स्टॉप के पास से दबोचा समाज जागरण/जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। खनन पट्टे से जुड़े मामले में कथित रूप से कूटरचित दस्तावेज और फर्जी हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को सोनभद्र पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। ओबरा पुलिस…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








