google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

व्यापार सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में व्यापारियों ने रखे सुरक्षा और यातायात सुधार के सुझाव

समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता

सोनभद्र। जनपद में व्यापार सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की गई। इसमें अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र जायसवाल ने कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने शक्तिनगर, अनपरा, बैढ़न और बीजपुर क्षेत्र में अवैध पार्किंग, बिना नंबर प्लेट और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाने की बात कही। साथ ही, प्रत्येक थाना स्तर पर व्यापार सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठकें आयोजित करने और पुलिस-व्यापार मंडल के बीच समन्वय को मजबूत करने का भी सुझाव दिया।

बैठक में प्रभारी मुख्य संरक्षक हाजी सलीम हुसैन ने मारकुण्डी घाटी से संबंधित कई मांगें उठाईं। उन्होंने सड़क पर पड़े पहाड़ी मलबे को हटाने, क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत करने, स्पीड ब्रेकरों पर रिफ्लेक्टर और पेंट लगाने की आवश्यकता पर जोर दिया। इसके अतिरिक्त, छोटी गाड़ियों के सुरक्षित आवागमन के लिए बैरिकेडिंग की भी मांग की गई। इस बैठक में रमाशंकर पाण्डेय, राजेश गुप्ता, गोपी सोनकर और रोहित जायसवाल सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। व्यापार मंडल ने विश्वास जताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा दिए गए इन सुझावों पर शीघ्र ही सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)