google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सेक्टर-20 के हनुमान एवं शिव मंदिर में स्थापित हुए ‘निर्मल्या कलश पात्र’, धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश

नोएडा। धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “मंगलमय परिवार, नोएडा” की ओर से सेक्टर-20 स्थित श्री हनुमान मंदिर एवं शिव मंदिर परिसर में “निर्मल्या कलश पात्र” स्थापित किए गए। इस पहल का उद्देश्य पूजा-पाठ के बाद बची धार्मिक सामग्री का सम्मानजनक एवं विधि-विधान के अनुसार निस्तारण सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम के दौरान श्री संजय जिंदल ने संतुष्टि सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष नवीन पोरवाल के नेतृत्व में आयोजित समारोह में दोनों मंदिरों को निर्मल्या कलश पात्र समर्पित किए। इस अवसर पर श्री हनुमान मंदिर की अध्यक्षा श्रीमती विनय गुप्ता, महासचिव संदीप पोरवाल, गंगाराम यादव, सुनील गिरी, प्रेमशंकर चौधरी, हेमचंद गुप्ता तथा शिव मंदिर में श्रीमती मीरा चौहान, सुमित्रा चौहान, शीला वर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मंदिर के महासचिव संदीप पोरवाल ने इस जनहितकारी पहल के लिए मंगलमय परिवार, नोएडा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अभियान सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था और पर्यावरण संरक्षण का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने संतुष्टि सेवा फाउंडेशन द्वारा सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में निभाई जा रही सक्रिय भूमिका की भी सराहना की।

इन निर्मल्या कलश पात्रों में श्रद्धालु अपने घरों से निकली खंडित देवी-देवताओं की मूर्तियाँ, धार्मिक चित्र, पूजा-पाठ की पुस्तकें, भगवान के वस्त्र, चुनरी तथा अन्य पूजन सामग्री सम्मानपूर्वक जमा कर सकेंगे। इसके बाद इनका धार्मिक परंपराओं के अनुरूप गरिमापूर्ण निस्तारण किया जाएगा, जिससे धार्मिक भावनाओं का सम्मान बना रहेगा और पर्यावरण प्रदूषण भी कम होगा।

कार्यक्रम में सेक्टर-20 के बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

गौरतलब है कि मंगलमय परिवार, नोएडा द्वारा अब तक शहर के 201 मंदिरों में निर्मल्या कलश पात्र स्थापित किए जा चुके हैं। यह सेवा पूरी तरह निःशुल्क है। कोई भी मंदिर, सेक्टर या आवासीय सोसाइटी इस अभियान से जुड़ने के लिए 88009640061 पर संपर्क कर सकती है।

— दैनिक समाज जागरण

#Noida #NirmalyaKalash #HanumanMandir #ShivMandir #EnvironmentProtection #SanatanCulture #ReligiousNews #MangalmayParivar #SantushtiSevaFoundation #NoidaNews


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)