google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

श्रावण मेला को दृष्टिगत अति प्राचीन मंदिर शिवद्वार धाम पर प्रशासनिक बैठक हुई संपन्न

ब्यूरो चीफ़ विजय कुमार अग्रहरी/ समाज जागरण

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र का अति लोकप्रिय मंदिर शिवद्वार धाम में शनिवार को शाम 6 बजे प्रशासनिक बैठक का आयोजन किया गया बैठक कि अध्यक्षता एडिशनल एसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने किया श्रावण मास 2025 को सकुशल संपन्न कराने हेतु शिव पार्वती प्राचीन काशी सेवा समिति शिवद्वार धाम के पदाधिकारियों/सदस्यो, क्षेत्रीय गणमान्य लोगों, जनप्रतिनिधियों का सुझाव लेकर मेला व्यवस्था को और कितना बेहतर तरीके से शकुसल संपन्न कराया जा सके जिसके विषय में विस्तृत चर्चा हुई एडिसनल एसपी द्वारा विद्युत विभाग, एडीओ पंचायत, जल विभाग, पीडब्ल्यूडी, नगर पंचायत, पुलिस विभाग के संंधित अधिकारियों से मेला व्यवस्था में कार्य का जायजा भी लिया गया और जिस कार्य में अभी शिथिलता हैं उसमे अति शीघ्र कार्य को पूरा करने का निर्देश भी दिया गया। उपजिलाधिकारी घोरावल प्रदीप कुमार यादव द्वारा कहा गया कि श्रावण मेला व्यवस्था कि तैयारिया कि जा चुकी हैं किसी भी प्रकार कि कोई समस्या सामने आती है प्रशासन मुस्तैद रहेगी जलाभिषेक नियमित रूप से होता रहेगा क्षेत्राधिकारी ने मंदिर के गेट खुलने व दर्शन पूजन का जायजा लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य, विद्युत, खतरनाक सर्प दंश से बचने के लिए दवा एवं मंदिर व्यवस्था के विषय में निर्देशित किए बैठक के दौरान राजबहादुर सिंह, संजय, प्रवीण, विनीत, लवकुश, मोहित, शिवम, राघवेंद्र, मुख्यपुजारी सुबास गिरी शिव पार्वती प्राचीन काशी सेवा समिति के पदाधिकारी रविंद्र कुमार मिश्र अध्यक्ष, श्रीकांत दुबे उपाध्यक्ष, सियाराम कोषाध्यक्ष, शिवकुमार सदस्य, कृष्णकांत सदस्य समेत आदि लोग उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)