google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पं. टी.पी. शुक्ला महाविद्यालय वेंकटनगर द्वारा ग्राम कदमसरा में सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन

ग्राम पंचायत की साफ सफाई से शुरू हुआ NSS का सात दिवसीय विशेष शिविर
पं. टी.पी. शुक्ला महाविद्यालय वेंकटनगर द्वारा ग्राम कदमसरा में 24 दिसंबर 2025 बुधवार से राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ जिसमे सर्व प्रथम NSS स्वयं सेवक/सेविकाओं ने वर्ष 2025-26 में ग्राम कदमसरा के पंचायत भवन में बैठक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
तत्पश्चात पंचायत भवन/परिसर की साफ सफाई की गई। इस वर्ष NSS विशेष शिविर का प्रमुख लक्ष्य नशा मुक्त समाज का निर्माण करना है, जिसके अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जायेगा जैसे पर्यावरण संरक्षण, साफ सफाई, जागरूकता रैली एवम नाट्य का प्रस्तुतिकरण।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री योगेन्द्र त्रिपाठी सर, सरपंच श्री दिव्यांशु सिंह श्याम, सचिव श्री रावेन्द्र सिंह परिहार, महाविद्यालय संचालक श्री मनीष शुक्ला, निर्देशक श्री डॉ. अनुज शुक्ला, महाविद्यालय प्राचार्या श्रीमती डॉ दीपा शुक्ला, विद्यालय स्किल वे हायर सेकेण्डरी स्कूल प्राचार्या श्रीमती अलका गुप्ता महाविद्यालय एवम विद्यालय के समस्त शिक्षक/शिक्षिकाएं एवम NSS के सभी स्वयं सेवक/सेविकाओं की उपस्थिति में सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)