अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई का अंदाज ही जुदा है मामला ताप विद्युत गृह में सक्रिय संगठन मध्यप्रदेश बिजली कर्मचारी महासंघ का है जो भारतीय मजदूर संघ से संबद्धता प्राप्त कर श्रमिक हितैषी, उद्योग हितैषी का ढोंग कर श्रमिकों के खिलाफ कार्य करते हैं?जैसे एक कहावत है कि एक घर डाइन भी छोड़ देती है,ठीक उसी प्रकार ये ठेकेदारों के हित में नहीं बोलते,ये जहां भी पदस्थ होते हैं वहां के श्रमिकों के अधिकारों हनन तीव्रता से शुरू हो जाता है,न उन्हें समय से वेतन,न वेतन पर्ची और न ही एरियस मिलता है,अगर ये अधिकारियों/ठेकेदारों से लड़कर लाभ दिलायेंगें तो इन नेताओं को समय से डियुटी करनी और मेहनत भी करनी पड़ेगी,और ये नेतागिरी इसी लिए कर रहे कि इन्हें काम न करना पड़े,हाथ में ग्रीस,आइल न लगे और सुबह शाम एक एक घंटे साइड में उपस्थित होकर अतिकाल का भी आनन्द लेते रहे,ठेका मजदूर से क्या लेना-देना,कुछ इसी तरह की हरकते अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई के अंतर्गत सेवायें सर्किल में हो रही है जहां पर केंद्रीय कार्यसमिति के पदाधिकारी सत्येन्द्र कुमार पाटकर पदस्थ हैं,ये महोदय ज़हां पदस्थ वहां आसपास मजदूरों का भारी शोषण ठेकेदारों द्वारा कराया जा रहा है और इन जनाब को पता ही नहीं है,इनकी पदस्थापना डोजर सेक्शन में है और ये जहां बैठते वहां श्रमिकों को समय से वेतन,वेतन पर्ची नहीं मिलता साथ ही बढ़े हुए न्यूनतम वेतन का एरियर आज तक दिला पाए हैं,साथ ही सीएचपी आपरेशन,और मेंटीनेंस में भी बड़े हुए वेतन का एरियर नहीं दिला पाए,मेंटीनेंस सेक्शन के श्रमिकों को जब एरियर की राशि नहीं तब उन्होंने आर सी स्कूल के खेल शिक्षक से बात की और वे पांच सौ रुपए प्रति मजदूर से लेकर आना भुगतान करना दिया लेकिन आपरेशन कार्य में लगे श्रमिकों का अभी भी एरियर का भुगतान नहीं हो सका जिसमें ठेका मजदूर संघ शाखा चचाई के सचिव द्वारा अपने भुगतान हेतु सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई है,कोयला सफाईकर्मीयों का जब से ठेका हुआ है उन्हें किसी भी महीने समय से वेतन नहीं मिला,वेतन पर्ची में हस्ताक्षर के बगैर देयकों को पास किया जाता है लेकिन पेमेंट स्लिप नहीं दे रहे,मजदूर संघ के इन्हीं कारनामों के कारण जब केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा जब ज्ञापन आदि का कार्यक्रम होता है तो श्रमिक कार्यक्रम से दूरी बना लेते हैं और संघ के लोगों को अपनी अधिक संख्या बताने के लिए नगरपालिका के सफाईकर्मी,आटो चालकों को इकठ्ठा कर अपने को दस्तावेजों में रखे हैं
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



