google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दिघलबैंक में तीन सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन जारी, एक अनशनकारी की बिगड़ी तबीयत

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
29 जून,दिघलबैंक प्रखंड मुख्यालय स्थित दिघलबैंक बाजार में नागरिक एकता मंच के बैनर तले तीन सूत्री मांगों को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन आमरण अनशन के दौरान सोमवार को एक अनशनकारी की तबीयत बिगड़ गई। बीमार अनशनकारी की पहचान राहुल मंडल के रूप में हुई है।


अनशनकारी क्षेत्र में पावर ग्रिड की स्थापना, मोबाइल नेटवर्क व्यवस्था में सुधार तथा जर्जर सड़कों की मरम्मत एवं नवीकरण की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे हैं। उनका कहना है कि वर्षों से इन बुनियादी समस्याओं के समाधान की मांग की जा रही है, लेकिन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। मजबूर होकर उन्हें आमरण अनशन का रास्ता अपनाना पड़ा है।


सोमवार को अनशन के दौरान राहुल मंडल की तबीयत अचानक बिगड़ गई। अनशनकारियों का आरोप है कि सूचना मिलने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची और न ही अनशनकारियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इससे अनशनकारियों में प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी गई।


अनशनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी तीनों मांगों पर ठोस आश्वासन और कार्रवाई शुरू नहीं होती, तब तक उनका आमरण अनशन जारी रहेगा। उन्होंने प्रशासन से अविलंब स्वास्थ्य टीम भेजने तथा उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)