वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
29 जून,टेढ़ागाछ। नीट पेपर लीक मामले के विरोध में कांग्रेस ने सोमवार को टेढ़ागाछ प्रखंड के बैगना में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के तहत धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष जय प्रकाश गिरी ने किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार की आवश्यकता पर बल दिया।
धरना-प्रदर्शन में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि शौकत अली सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि नीट परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
वक्ताओं ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं और इससे शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े होते हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने के लिए प्रभावी एवं ठोस कदम उठाने की मांग की।
कार्यक्रम में विभिन्न पंचायतों के कांग्रेस पंचायत अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में छात्रों के हितों की रक्षा, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



