ट्रेनों से सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है. वेटिंग टिकट बीते दिनों की बात हो जाएगी. भारतीय रेलवे सभी यात्रियों को कंफर्म टिकट देने की तैयारी कर रहा है. आपको यह जानकारी और खुश कर देगी कि इसके लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगा. रेलवे ने समय सीमा तय कर दी है. इस समय सीमा के बाद ट्रेनों से सफर करने वाले यात्री अपनी-अपनी सीटों में बैठकर या सोते हुए गंतव्य तक पहुंच सकेंगे.
मौजूदा समय 800 करोड़ यात्री सालाना ट्रेनों से सफर कर रहे हैं. इनके लिए मेल, पैसेंजर, सबअरबन और पैसेंजर को मिलाकर 10748 ट्रेनों का संचालन हो रहा है. इन 800 करोड़ यात्रियों में सभी को कंफर्म टिकट नहीं मिल पाता है. इनमें से तमाम लोगों को वेटिंग टिकट में यात्रा करना पड़ता है, जो काफी असुविधाजनक होता है. रेलवे की योजना 2027 तक सभी को कंफर्म टिकट देने की है. इस दिशा में काम भी शुरू हो चुका है.
रेलवे की योजना प्रति वर्ष 1000 करोड़ यात्रियों को सफर कराना है. इसके लिए 3000 अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन किया जाएगा, जिससे सभी को कंफर्म टिकट दिया जा सके. इस संबंध में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि ट्रैकों की क्षमता बढ़ाने से लेकर ट्रेन बढ़ाने की दिशा में भारतीय रेलवे लगातार काम कर रहा है. रेलवे का लक्ष्य सभी को सुविधाजनक सफर कराना है.
सात माह में 390 करोड़ ने किया सफर
अप्रैल से अक्तूबर के बीच सभी ट्रेनों में कुल 390.20 करोड़ यात्रियों ने सफर किया. इनमें ज्यादातर संख्या नॉन एसी एसी यानी स्लीपर और जनरल क्लास के यात्रियों की रही. नॉन ऐसी में 372 करोड़ यात्रियों ने सफर किया. यह ट्रेनों में सफर करने वाले कुल यात्रियों का 95.3 फीसदी है. कुल यात्रियों में एसी क्लास में 18.2 करोड़ ने यात्रा की. यह रेलवे के सभी क्लासों में सफर करने वालों के मुकाबले महज 4.7 फीसदी है.
- समाज जागरण: 07 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालानजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद…
- बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांगजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में…
- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलनसुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,…
- ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौतसमाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








