दैनिक समाज जागरण
अजमल हसन
किरतपुर इंडियन सोशल सोसाइटी बसी किरतपुर के सहयोग से एक विशाल निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन अंजार पब्लिक स्कूल के प्रांगण में मंडावर रोड पर किया गया कार्यक्रम में वेद हेल्थ केयर अस्पताल के डॉक्टर जतिन चौहान सर्जन और डॉक्टर प्रीति चौहान न्यूरो साइकैटरिस्ट नें मरीजों की जांच की एवं रोग अनुसार उचित परामर्श एवं निशुल्क दवाइयां वितरित की कैंप में 110 मरीजों की जांच की गई कैंप को सफल बनाने में डॉक्टर आदिल जमील,डॉक्टर सैयद फरहत अली, डॉक्टर मोहम्मद शाकिर,डॉ मोहम्मद बिलाल खान हिंद पैथ लैब, डॉ मोहम्मद फैजान, डॉक्टर मोहम्मद अमजद, अनस सिद्दीकी प्रबंधक अंजार पब्लिक स्कूल, दर्षित अग्रवाल,लैब टेक्नीशियन पंकज सिंह एवं तहामिल, सुभान, एन. जी. ओ.एसोसिएशन ऑफ़ मुस्लिम प्रोफेशनल के सदस्यों आदि का विशेष सहयोग रहा कैंप में लिवर गुर्दा, बवासीर, पथरिया, पेशाब के रोग, गदूद की समस्या,गांठ एवं रसौली, मनोरोग, डिप्रेशन आदि के रोगी काफी तादाद में उपस्थित रहे| डॉक्टर ने मरीजों को मुफ्त दवाइयां उपलब्ध कराने के साथ-साथ काउंसलिंग कर मर्ज के हिसाब से परहेज एवं रखरखाव के बारे में विस्तार से जानकारियां दीं |
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



