इंदौर जल त्रासदी: मंत्री विजयवर्गीय के ‘विवादित’ बयान पर भड़की युवा कांग्रेस, कटनी में फूंका पुतला

समाज जागरण
कटनी। इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई मौतों और उसके बाद प्रदेश के नगरी निकाह मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान ने अब सियासी तूल पकड़ लिया है। इस बयान के विरोध में शुक्रवार को कटनी जिले के बड़वारा में युवा कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया और मंत्री विजयवर्गीय का पुतला दहन किया।

शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे बड़वारा थाना तिराहे पर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहम्मद इसराइल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि एक तरफ इंदौर में दूषित पानी के कारण मासूम बच्चों और नागरिकों की जान जा रही है, वहीं दूसरी तरफ सरकार के जिम्मेदार मंत्री संवेदनहीन बयानबाजी कर रहे हैं।


जनता की जान से खिलवाड़ कर रही भाजपा
विरोध प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहम्मद इसराइल ने कहा की भारतीय जनता पार्टी की सरकार लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर रही है। इंदौर जैसे महानगर में दूषित पानी से मौत का तांडव मचा है, लेकिन जिम्मेदार मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अपनी गलती मानने के बजाय अभद्र और अटपटे बयान दे रहे हैं। यह बेहद निंदनीय है। ऐसे मंत्री और मुख्यमंत्री को नैतिक आधार पर तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।


युवा कांग्रेस ने पुतला दहन के माध्यम से सरकार को चेतावनी दी कि यदि जनता की बुनियादी सुविधाओं और स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बंद नहीं हुई, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह प्रदर्शन सोती हुई सरकार को जगाने की एक कोशिश है।
इस विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़वारा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विकास निगम, राघवेंद्र सिंह अवध सिंह यादव ताहिर अंसारी विजय चौधरी राजाराम पटेल शेख मुबारक मंगल सिंह अजय सिंह गोलू बर्मन दीपक कल शिवम बिट्टू अंशुल छोटू आदि मौजूद रहे।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)