google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कांग्रेस पदाधिकारियों को बूथ चलो अभियान की दी जानकारी

समाज जागरण ब्यूरो विवेक देशमुख

मस्तुरी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर द्वारा बूथ चलो के तहत सहारा परिसर मस्तुरी में बैठक आयोजित हुई। बैठक में बूथ चलो प्रभारी जगदीश कौशिक विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने सभी पदाधिकारियो को जोन अनुसार प्रभारी नियुक्त करते हुए अभियान से जुड़ी हुई जानकारियां प्रदान की।
उन्होंने बतलाया कि इससे पहले बूथ चलो अभियान अभियान चलाया गया जिसमें कुछ कमियां पायी गई उन कमियों को सुधार करने के लिए प्रत्येक जोन के हर बूथों में बूथ चलो अभियान चलाया जाएगा।बूथ कमेटी से लेकर अनुभाग तक कार्यकर्ताओं को एक एक पाईंट के बारे में जानकारी दी जाऐगी।अनुभाग और बूथ प्रभारियों को इसके बारे में जानकारी दी जाऐगी। साथ ही साथ बीएलए की भी नियुक्त किया जाएगा।बूथ और अनुभाग समेत प्रभारी कार्यकर्ताओं सहित मतदाताओं से जाकर मिलेंगे और दस दिनों के भीतर सभी प्रभारियों अपने अपने जोन के बूथों की जानकारियां जिला ग्रामीण कांग्रेस के पास उपस्थित होकर जमा कराऐंगे। मंगलवार को बैठक में मस्तुरी प्रभारी जगदीश कौशिक के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी अध्यक्ष नागेद्र राय,प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमचंद जायसी,कृषि उपज मंडी अध्यक्ष शंकर यादव, राजिव मितान अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री,टाकेश्वर पाटले,मनोहर कुर्रे, जयंत मनहर, कमल डहरिया, पांडे, व्यासनारायण तिवारी, ठाकुर विनोद सिह,डाक्टर आर. के वर्मा,उदय भार्गव,अमृत राठौर, लखन टंडन, देवेंद्र कृष्णनन, विशंभर खुटे,सुभाष टंडन, सत्येंद्र जायसवाल, केशव साहू,रितुराज,पंकज विशाल,गणेशदत्त राजू तिवारी, रामफल भारद्वाज, विंदरम जायसी, रमा शुक्ला,, सुनिल गुज्जर, नीखिल जायसवाल, मालिक राम कैवर्त, विक्की नायक, उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)