दैनिक समाज जागरण
ब्युरो चीफ उमाकांत साह
बांका:मंगलवार को साल के पहले सावन मास की तिथि को बांका में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का विधिवत उद्घाटन बांका सांसद गिरधारी यादव, बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री जयंत राज और एमएलसी विजय कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर नारियल फोड़ते हुए कांवरिया पथ में बांका जिला का प्रवेश द्वार धौरी बॉर्डर पर किया गया।
इस दौरान बांका डीएम अंशुल कुमार, एसपी डॉ सत्यप्रकाश,बेलहर विधायक मनोज चौधरी समेत कई जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।जगह जगह पर कांवरिया बम के लिए किए गए सुविधाओं के बारे में जानकारी देते हुए मंत्री ने कहा कि पुरा जिला प्रशासन कांवरिया की सेवा में संकल्पित होकर कार्य कर रही है।
पुरे रास्ते में गंगा नदी का बालू बिछाया गया है। अबरखा में 600 बेड का टेंट सिटी भी बनाया गया है।इस बार दो माह तक चलने वाले श्रावणी मेला को लेकर बांका एडीएम,बांका एसडीएम से लेकर तमाम आला अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया है। जगह जगह पर डार्क जोन को चिन्हित करते हुए लाइटिंग की व्यवस्था की गई है।
इसके साथ ही किसी भी असुविधा से बचने के लिए कई अस्थायी थाना,अस्थाई स्वास्थ्य केंद्र और वॉच टावर भी बनाए गए हैं। जबकी पहले दिन से ही झमाझम बारिश के बीच कांवरिया पथ शिवभक्त श्रद्धालुओं की जत्था निकलना प्रारंभ हो गई है। बावजूद विभिन्न जगहों पर यात्रियों की सुविधा को लेकर कार्य चल रही है।
- समाज जागरण: 12 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- सोनांचल की सड़कों का होगा कायाकल्प, 166.92 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत*समाज जागरण/ जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। आदिवासी बाहुल्य सोनभद्र में बेहतर कनेक्टिविटी और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए चार प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की तैयारी तेज हो गई है। शासन ने करीब 66.44 किलोमीटर लंबी चार सड़कों के लिए 166.92 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए बजट…
- सोनहरिया वन में उमड़ा आस्था का सैलाब त्रिदंडी स्वामी के दरबार में पहुंचे पूर्व सांसद अतुल रायबिकास राय ब्यूरो चीफ गाजीपुर समाज जागरण 28 अक्टूबर को निकलेगी भव्य कलश यात्रा, देशभर के संतों के जुटने की तैयारीगाजीपुर जनपद के जमानियां तहसील क्षेत्र के सोनहरिया ग्राम सभा स्थित बाबा सिद्धनाथ धाम और सोनहरिया वन इन दिनों श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। बक्सर धाम से पधारे गंगा पुत्र त्रिदंडी…
- समाज जागरण: 11 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेजों से धोखाधड़ी का आरोप, मुंबई से वांछित अभियुक्त गिरफ्तारओबरा पुलिस और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने प्रियदर्शनी बस स्टॉप के पास से दबोचा समाज जागरण/जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। खनन पट्टे से जुड़े मामले में कथित रूप से कूटरचित दस्तावेज और फर्जी हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को सोनभद्र पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। ओबरा पुलिस…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








