आई एम खान/दैनिक समाज जागरण ब्यूरो
बदायूँ। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के आदेश के द्वारा 85 प्लस व पीडब्ल्यूडी मतदाताओं को डाक मत की सुविधा प्रदान की गयी है। 23 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र बदायूँ की समस्त विधानसभाओं के अन्तर्गत समस्त 85 प्लस व पीडब्ल्यूडी मतदाताओं को फार्म-12 डी का वितरण किया गया है। जिसकी सूची ए.आर.ओ. द्वारा प्रारुप-9 पर प्रमाणित करते हुए रिटर्निंग आफीसर 23- लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र बदायूँ को उपलब्ध करायी गयी है। उन्होंने बताया कि रिटर्निंग आफीसर 23- लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र बदायूँ द्वारा प्रारुप-12 पर हस्ताक्षर करते मतदान हेतु 85 प्लस व पीडब्ल्यूडी मतदाताओं की सूची तैयार कर ली गयी जिसके आधार पर दिनांक 29 व 30 अप्रैल को मतदाताओं के घर-घर जाकर पोलिंग पार्टियों द्वारा मतदान की कार्यवाही सम्पन्न करायी जायेगी।
उन्होंने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 23- बदायूँ व 24- आंवला के समस्त अभ्यर्थियों को 85 प्लस व पीडब्ल्यूडी मतदाताओं की तैयार की गई मतदाता सूची को प्रेषित करते हुए कहा कि वह 29 अप्रैल व 30 अप्रैल के मतदान हेतु निर्धारित प्रपत्र (प्रारूप-10) पर अपने मतदान अभिकर्ता नियुक्त करते हुए उसकी सूचना 27 अप्रैल तक समय मध्यान्ह 12 बजे उपलब्ध करा दें।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



