मुंबई (गिरजा शंकर अग्रवाल)।** वेब्स ओटीटी प्लेटफॉर्म (WAVES OTT) के लिए निर्माणाधीन वेब सीरीज़ **‘इंसानियत के दुश्मन’** के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में रांची में शुरू होगी। इससे पहले सीरीज़ की 10 दिवसीय शूटिंग रांची के विभिन्न लोकेशनों पर की जा चुकी है।

26 एपिसोड की इस वेब सीरीज़ में रांची के अलावा मुंबई, कोलकाता, पटना, लखनऊ, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो और हजारीबाग के कलाकार भी नजर आएंगे। प्रत्येक एपिसोड लगभग 45 मिनट का होगा, जबकि सीरीज़ में छह गीत भी शामिल किए गए हैं। सस्पेंस, ड्रामा और सामाजिक संदेश से भरपूर इस वेब सीरीज़ का प्रसारण जल्द ही दिल्ली दूरदर्शन के ओटीटी प्लेटफॉर्म **WAVES OTT** पर किया जाएगा।
सुधा सिने मूवीज़ प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले निर्मित इस वेब सीरीज़ की निर्माता शबनम राज हैं। शबनम राज इससे पूर्व कई वृत्तचित्रों का निर्माण कर चुकी हैं, जिनका प्रसारण दूरदर्शन पर किया जा चुका है। उन्होंने झारखंड एवं रांची का पहला हिंदी धारावाहिक **‘ये बेरंग सपने’ (2001)**, **‘कहानी किस्मत की’ (2009)** तथा टेलीफिल्म **‘आकांक्षा’ (1998)** का भी निर्माण किया है।
‘इंसानियत के दुश्मन’ समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार, अपराध और गिरते नैतिक मूल्यों पर प्रहार करती है। कहानी में दिखाया गया है कि किस प्रकार कुछ रसूखदार लोग आम जनता का शोषण करते हैं और अंततः कानून एवं इंसाफ की जीत होती है।
वेब सीरीज़ की कहानी, पटकथा, संवाद, गीत एवं निर्देशन की जिम्मेदारी प्रभात राज ने संभाली है। डीओपी संदीप गुप्ता, सह-निर्देशक संतोष सावन, मेकअप आर्टिस्ट मोहन कुमार एवं मधु, फाइट डायरेक्टर विमल नाग, प्रोडक्शन कंट्रोलर एम.एस. मेहदी एवं अविनाश पासवान तथा कोरियोग्राफर श्रवण ठाकुर (मुंबई) हैं। संगीतकार के रूप में मुंबई के अपूर्वा चटर्जी जुड़े हैं। सीरीज़ का पोस्ट प्रोडक्शन कार्य मुंबई में किया जाएगा।
वेब सीरीज़ में बॉलीवुड अभिनेता **दीपक पराशर (फिल्म ‘निकाह’ फेम)** के अलावा रीना सहाय, देवेश खान, राहुल सिंह, वर्षा ऋतु, श्रीदीपा, प्रभात राज, मधु सिंह, नवीन मोहंती, ऋषभ कुमार, मुरारी लाल गुप्ता, उत्कर्ष बाजपेयी, जनार्दन झा, गुरशरण सिंह, उमा बड़ाईक, राहुल खन्ना, रामबाबू, करुणा सिंह, संजय शर्मा, लोकृति गुप्ता, अरुण हाजरा, एम.एस. मेहदी और राज अली सहित कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



