अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर चौधरी केहर सिंह एजुकेशन ट्रस्ट बड़ौत बागपत डा0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान से सम्मानित हुई बलिया की अंजली तोमर
अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर चौधरी केहर सिंह एजुकेशनल ट्रस्ट बड़ौत बागपत द्वारा आयोजित शिक्षक उन्नयन गोष्ठी एवं राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह किया गया जिसमे पूरे देश के सभी प्रांतों के 101 नवाचारी और प्रेरक शिक्षको का सम्मान किया गया ।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रूप में मुख्य अतिथि बागपत के सांसद डा राजकुमार सांगवान एवं विशिष्ठ अतिथि के बड़ौत के चेयरमैन और एसडीएम बागपत थे । इस सम्मान समारोह में प्राथमिक विद्यालय अलावलपुर हनुमानगंज बलिया की अंजली तोमर ( स अ) को भी सम्मानित किया । अपने नित नए नवाचारों की पर्याय बन चुकी अंजली तोमर के चयन से पूरा बेसिक शिक्षा परिषद बलिया गौरवान्वित है । अंजली तोमर ने कहा कि सम्मान पाना जितना मुश्किल है उससे ज्यादा कठिन है उसे सजो कर रखना ।

अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस जो मुझे सम्मान मिला है उससे मेरी जिम्मेदारी और अधिक बड़ी हो गई ।मैं अपने कार्य के बल पर अपने गृह क्षेत्र में सम्मानित होने का जो अवसर मिला है उससे मैं बहुत ही खुश हूं।यह सम्मान मेरे विद्यालय के उन नौनिहालों को समर्पित हैं जो मुझे इस मुकाम पर जाने के प्रेरक का काम किए। मुझे इन नौनिहालों के साथ काम करने में जो आनंद की अनुभूति मिलती है वह कही और नही मिलती है ।शिक्षक समाज का मुस्तक्विल होता है शिक्षक समाज का पथ प्रदर्शक होता है ।
इनकी इस उपलब्धि पर बेसिक शिक्षा बलिया के सभी शिक्षको ने बधाई दिये और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किए।प्राथमिक विद्यालय अलावलपुर हनुमानगंज बलिया को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में अंजली तोमर का बहुत योगदान है ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



