google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मेरा युवा भारत अनूपपुर के द्वारा मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस

जमुना कोतमा दिनांक 3 अक्टूबर 2025 को मेरा युवा भारत जिला अनूपपुर के द्वारा लेखा पाल एवं कार्यक्रम सहायक मनीष चौहान के कुशल मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत बरबसपुर विकासखंड अनूपपुर जिला अनूपपुर मध्य प्रदेश में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस

उक्त कार्यक्रम में खेल युवा कल्याण विभाग से दिनेश सिंह चंदेल वृद्ध आश्रम के संचालक जितेंद्र राठौर उपस्थित रहे उक्त का उद्देश्य 14 दिसंबर 1990 को, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने (संकल्प 45/106 द्वारा) 1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस (UNIDOP) घोषित किया, जिसका उद्देश्य आयु समावेशी एजेंडे को बढ़ावा देना है

उक्त कार्यक्रम पर सभी वृद्ध जन लोगो को फूल माला से सम्मानित किया गया और साथ ही फल मीठा वितरण किया गया उक्त कार्यक्रम का आयोजन एनजीओ संस्था आनंदन सोशल वेलफेयर सोसाइटी धनगंवा पूर्वी के प्रतिनिधि दिनेश विश्वकर्मा द्वारा किया गया


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)