google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

रंजीत की कार्यशैली से नए युवाओं में झलक रही एक नई ताकत

बेहतर कार्यशैली में अपेक्षा से अधिक जुड़ रहे लोग जनहित के लिए तत्तपर है -सर्राटी

अनूपपुर/ जिले के अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र के ब्लाक जैतहरी निवासी वर्तमान समय पर जिला पंचायत के सदस्य भारतीय जनता पार्टी के सबसे युवा नेता रंजीत सर्राटी की कार्य प्रणाली की वजह से जंहा एक ओर विधानसभा क्षेत्र अनूपपुर के युवाओं में नई ऊर्जा के साथ टीम तैयार होकर खड़ी हो रही है वही आज कम उम्र में कल का बड़ा नेता सर्राटी अपने कार्य व्यवहार व जनहित के मुद्दों को लेकर आम व्यक्ति के मन को भाने लगा है ।
जिसका परिणाम यह कि विधानसभा क्षेत्र अनूपपुर में रंजीत तीसरे विकल्प के रूप में आज जनता की नजरों में मजबूत है । जिसे लेकर पक्ष-विपक्ष के कद्दावर नेताओं की अंदर ही अंदर चैन हराम होती दिख रही ।
आपको बता दें कि रंजीत सर्राटी जैतहरी क्षेत्र के एक छोटे से गांव से निकलकर भारतीय जनता पार्टी के लिए कीचड़ में कमल की तरह खिलकर कमल के लिए छोटे से लेकर बड़े काम को अपने हथेलियों में लेकर चल रहे है।
लोगों का मानना है कि श्री सर्राटी अपने कार्य व्यवहार की वजह से जिला पंचायत के चुनाव में जिला ही नही प्रदेश भर के नेताओं को बता दिया कि चुनावी मैदान में कार्य-व्यवहार के सामने धन-बल की ताकत कोसों दूर चली जाती है।
जनमानस एवं समाज कल्याण के लिए जिला पंचायत अनूपपुर के सदस्य भाजपा के बहुत कम उम्र के युवा नेता कभी पीछे नही हट रहे बल्कि रात -दिन एक कर काम कर रहे जो जनमानस के बीच में अपना एक अलग प्रतिष्ठा बनाकर खड़े है।
हम आपको यह भी बता दे कि आने वाले समय मे इसी कार्यप्रणाली का बेहतर परिणाम उन्हें मिलता दिख रहा है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)