अंतराष्ट्रीय भूटान भारत सहित्य रत्न सम्मान से सम्मानित किये गए ईसीएल के पूर्व चीफ इंजीनियर सह कवि-शायर सुशील साहिल।


समाज जागरण मनोज कुमार साह
गोड्डा: ईसीएल राजमहल परियोजना के पूर्व चीफ इंजीनियर सह कवि-शायर सुशील साहिल को वर्ष 2025 का अंतराष्ट्रीय भूटान भारत सहित्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें 14 सितम्बर को भूटान राजा के प्रतिनिधि के हाथों हिंदी दिवस के अवसर पर भूटान की राजधानी थीम्फू में प्रदान किया गया। भारत की क्रांतिधरा सहित्य अकादमी की अगुवाई में 13 सितंबर 2025 को एक साहित्यिक प्रतिनिधि मंडल भूटान गई थी, जहाँ भारत भूटान मैत्री के आलोक में विभिन्न शहरों में कई कार्यक्रम आयोजित हो रहें हैं।

इस प्रतिनिधि मंडल के साथ उर्जानगर महागामा गोड्डा के अंतर्राट्रीय कवि-शायर  एवं अंजुमन तरक्की उर्दू गोड्डा के स्टेट डेलिगेट्स सशील साहिल बतौर विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में गए हुए हैं।इस कार्यक्रम में भारत,नेपाल,रूस एवं भूटान सहित विभिन्न देशों के साहित्यकार,नृत्यकार, रंगकर्मी संगीतकार इत्यादि भाग ले रहे हैं।


थीम्फू स्थित व्हाइट तारा होटल के विशाल सभागार में आयोजित हिंदी दिवस में अपने वक्तव्य में सुशील सहिल ने भारत और भूटान की मैत्री को दीर्घकालिक बताया। उन्होंने इस बात के लिए भूटान वासियों का आभार व्यक्त किया यहाँ के लोग प्रायः हिंदी-उर्दू बोलना जानते है तथा भारतीयों से इन्हीं भाषाओं में बातचीत करते हैं साथ ही भारतीय मुद्रा में हर जगह व्यापार सहजता से होता है । साहिल ने दोनों देशों की संस्कृति में बहुत समानता और अपनापन बताया । इस अवसर पर भूटान नरेश की ओर से पधारे प्रतिनिधि ने भारत द्वारा भूटान में किये जा रहे विकास कार्यों की भूरी भूरी प्रसंसा की तथा भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले आर्थिक मदद के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने भारत को अपना सच्चा दोस्त बताया तथा यहाँ की धार्मिक एवं भाषाई विविधता को विश्व कल्याण के लिए आवश्यक बताया।
विदित हो कि सुशील साहिल गोड्डा जिले का एक नामचीन कवि-शाइर है जिसने दो दर्जन से भी अधिक देशों में अपनी प्रस्तुति के माध्यम से देश का प्रतिनिधित्व किया है एवं भारत के परचम को बुलंद किया है। महगामा, बसंतराय, गोड्डा ,एवं सीमावर्ती क्षेत्र के के साहित्यकारों विशेष रूप से अंजुमन तरक्की ए उर्दू गोड्डा के जिला सचिव मो सुलेमान जहांगीर आजाद एवं अंजुमन के संयुक्त सचिव शायर शम्स परवाना एवं उस्ताद शायर कलीमुल्लाह परवाना , राधेश्याम चौधरी, अशोक कुमार अजय, डॉ अरविंद अंशुमान , पूर्व डी एस पी के के सिंह आदि ने उन्हें इस महोत्सव के लिए शुभकामनाएं प्रेषित किया है।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)