google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

स्वयंसेवकों को सेवा, श्रम ,समर्पण की भावना जीवन मे अपनाना आवश्यक

समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महाराज बलवन्त सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गंगापुर, वाराणसी मे राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) यूनिट 2 के तत्वावधान में स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओ को दान उत्सव एवं स्वच्छता अभियान के लिए प्रेरित किया गया।


कार्यक्रम माननीय प्राचार्य प्रो0 पुरुषोत्तम सिंह के निर्देशन में संपन्न किया गया । कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 नीलम सिंह ने दान उत्सव एवं स्वच्छता अभियान के महत्व को समझाया। अंगद प्रसाद यादव ने स्वयंसेवक एवं सेविकाओं को दान, सेवा, श्रम और समर्पण की भावना को अपने जीवन में अपनाने पर जोर दिया।डॉ0 अखिलानंद सिंह ने स्वयंसेवकों एवंस्वयंसेविकाओ को अभियान के उद्देश्यों एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक किया।


कार्यक्रम में शिक्षकगण डॉ0 उमेश कुमार, डॉ0 मोहम्मद अरशद, कंचन वर्मा ,डॉ0 ममता देवी एवं डॉ0 अनुराधा सिंह उपस्थित रहे।इसके अतिरिक्त अन्य छात्र-छात्राएं एवं कर्मचारियों उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)