google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मैहर की धरोहर को रीवा ले जाना सही नहीं ,मैहर के साथ सौतेला व्यवहार क्यों? – अभिषेक पाण्डेय

मैहर। मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी को साजिश के तहत रीवा जिले में शामिल करने के प्रस्ताव का विरोध लगातार तेज हो रहा है। राजनीतिक दलों के साथ-साथ अब समाजसेवी भी खुलकर आवाज बुलंद कर रहे हैं जन समस्या समाधान समिति के अध्यक्ष श्री अभिषेक पाण्डेय ने कहा कि मुकुंदपुर सफारी मैहर की पहचान और धरोहर है। इसे किसी भी हाल में रीवा में मिलाना सही नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर मैहर के साथ यह सौतेला व्यवहार क्यों किया जा रहा है। विश्व का पहला व्हाइट टाइगर सफारी पर्यटक स्थल जो कि मैहर जिला में है। जिसको साजिश के तहत मैहर ज़िला से हटाने का प्रयास किया जा रहा है जोकि गलत है मैहर जिला कलेक्टर महोदया से निवेदन है कि अपने पत्र के माध्यम से मानिए मुख्यमंत्री जी को इस विषय में संज्ञान लाए। और मैहर ज़िला में ही। व्हाइट। टाइगर सफारी पर्यटक स्थल रहे। यही प्रयास करें उन्होंने कहा कि मैहर जिला के लोगों ने सफारी को बनाने और संवारने में सालों का समय और संसाधन लगाए हैं, ऐसे में इसे रीवा में शामिल करना न सिर्फ स्थानीय गर्व को ठेस पहुंचाएगा बल्कि पर्यटन पर भी नकारात्मक असर डालेगा श्री पाण्डेय ने चेतावनी दी कि यह प्रस्ताव वापस नहीं लिया गया तो मैहर की जनता और जन समस्या समाधान समिति के कार्यकर्ताओं के साथ जन आंदोलन किया जाएगा!


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)